Bilaspur। रानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर दक्षिण मंडल द्वारा लखीराम ऑडिटोरियम में एक भव्य व गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दक्षिण मंडल की नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पार्षदों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने रानी अहिल्या बाई को भारतीय इतिहास की एक महान और आदर्श शासिका बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्या बाई ने 28 वर्षों तक सफलतापूर्वक शासन करते हुए न केवल अपने राज्य को सशक्त बनाया, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान को भी नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की महान विभूतियों और वीरांगनाओं के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने रानी अहिल्या बाई को धार्मिक, न्यायप्रिय और प्रजावत्सल शासिका के रूप में स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।मंच संचालन का दायित्व नारायण गोस्वामी ने निभाया, वहीं कार्यक्रम के अंत में जगदीश साव ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद...
इस आयोजन में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री शोभा कश्यप, पार्षद अमित तिवारी, वंदना महेश चंद्रिकापुरे, अमित राय, संजय गुप्ता, विकास यादव, कविता वर्मा, पूनम श्रीवास, निशि यूके, कुसुम भारद्वाज, विशाल कश्यप, मोनू रजक, हाजी जुबेर, साहिल कश्यप, चांदना गोस्वामी, अजय भट्ट, विनय अग्रवाल, शिव पटेल, स्नेहलता शर्मा, कैलाश गुप्ता, किशोर शुक्ला, शंकर मानिकपुरी, उषा भांगे, ज्योति मिश्रा, राइसा बेगम, किशोर यादव, पूजा खत्री, भावना मेश्राम, सुनीता सोनवानी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता में अभिषेक गौतम सहित अन्य कार्यकर्ताओं का भी सराहनीय योगदान रहा।