विस्फोटक सामग्री के साथ 3 माओवादियों को किया गिरफ्तार, माओवादियों की उपस्थिति की थी सूचना…

-

बीजापुर। गंगालूर थाना क्षेत्र में 19 जनवरी को डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) बीजापुर और गंगालूर पुलिस ने संयुक्त अभियान में 3 माओवादियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। ये कार्रवाई हिरमागुंडा, मल्लूर और नैनपाल के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर की गई।

अभियान के दौरान, टीम जब ग्राम नैनपाल के जंगल से लौट रही थी, तभी तीन संदिग्धों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस को देखकर आरोपी छिपने और भागने का प्रयास कर रहे थे। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान-

1. सन्नू पोटाम (45 वर्ष), निवासी कोरचोली पटेलपारा, थाना गंगालूर।
2. राजू पोटाम (20 वर्ष), निवासी कोरचोली पटेलपारा, थाना गंगालूर।
3. सुकराम उईका उर्फ हेमा उर्फ रमेश (45 वर्ष), निवासी कमकानार तेलगापारा, थाना गंगालूर।

3 किलोग्राम का था टिफिन बम और ये सामान भी…

गिरफ्तार माओवादियों के पास से एक थैले में 3 किलोग्राम का टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार, बैटरी, सेफ्टी फ्यूज और पटाखा बरामद किया गया। जब इनसे इस प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री के वैध दस्तावेज के बारे में पूछा गया तो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। वहीं गिरफ्तार माओवादियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया। आरोपियों को 21 जनवरी को न्यायिक रिमांड पर बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने की ये अपील….

पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती...

घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में...

लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास...

निशांत तिवारी बिलासपुर - सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो...

हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी...

निशांत तिवारी मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो...

हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक...

निशांत तिवारी मस्तूरी - थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...

लूट : ज्वेलर्स संचालक से कट्टे की नोक में हुई लूट, हमलावरों ने फायरिंग,...

निशांत तिवारी बिलासपुर । बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है।...

थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने...

निशांत तिवारी बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है,...

हत्या : फावड़ा मारकर पिता को मार डाला, घर के भीतर मिली क्षत विक्षत...

बिलासपुर - जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने...

बाइक चोर सिंडिकेट का भांडा फूटा, पुलिस ने आरोपियों की धर दबोचा, जिसमें एक...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की...

Most Popular

बीजापुर। गंगालूर थाना क्षेत्र में 19 जनवरी को डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) बीजापुर और गंगालूर पुलिस ने संयुक्त अभियान में 3 माओवादियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। ये कार्रवाई हिरमागुंडा, मल्लूर और नैनपाल के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर की गई।

अभियान के दौरान, टीम जब ग्राम नैनपाल के जंगल से लौट रही थी, तभी तीन संदिग्धों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस को देखकर आरोपी छिपने और भागने का प्रयास कर रहे थे। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान-

1. सन्नू पोटाम (45 वर्ष), निवासी कोरचोली पटेलपारा, थाना गंगालूर।
2. राजू पोटाम (20 वर्ष), निवासी कोरचोली पटेलपारा, थाना गंगालूर।
3. सुकराम उईका उर्फ हेमा उर्फ रमेश (45 वर्ष), निवासी कमकानार तेलगापारा, थाना गंगालूर।

3 किलोग्राम का था टिफिन बम और ये सामान भी...

गिरफ्तार माओवादियों के पास से एक थैले में 3 किलोग्राम का टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार, बैटरी, सेफ्टी फ्यूज और पटाखा बरामद किया गया। जब इनसे इस प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री के वैध दस्तावेज के बारे में पूछा गया तो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। वहीं गिरफ्तार माओवादियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया। आरोपियों को 21 जनवरी को न्यायिक रिमांड पर बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने की ये अपील....

पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाई जा सके।