90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान दिलाने स्व सहायता समूह से मांगा था 1 लाख

-

बिलासपुर – एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्व-सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटित करवाने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी।

यह भी पढ़े -: रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर जेवर लेकर फरार…

डीएसपी एसीबी अजितेश सिंह के अनुसार ग्राम विद्याडीह, थाना मस्तूरी निवासी महेंद्र पटेल ने 3 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गांव की उचित मूल्य दुकान वर्तमान में पंचायत संचालित कर रही है और उसे शैल स्व-सहायता समूह को दिलाने के लिए आवेदन एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में करीब तीन महीने पहले दिया गया था। समूह के पदाधिकारियों ने दुकान का आबंटन जल्द करवाने के लिए महेंद्र पटेल को जिम्मेदारी दी थी। जब महेंद्र पटेल ने इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार से संपर्क किया तो आरोपी ने एसडीएम के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और आबंटन आदेश जारी करवाने के नाम पर एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की।

महेंद्र पटेल रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, इसलिए उसने एसीबी में शिकायत कर आरोपी को पकड़वाने की इच्छा जताई। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की।
21 फरवरी 2026 को प्रार्थी को तय योजना के तहत 90 हजार रुपये की व्यवस्था कर आरोपी को देने भेजा गया। आरोपी ने अपने महावीर सिटी स्थित आवास पर जैसे ही रिश्वत की राशि ली, पहले से घात लगाए एसीबी टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। आरोपी के पास से पूरी 90 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली गई है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके घर पर तलाशी की कार्रवाई भी जारी है। गौरतलब है कि बिलासपुर जिले में एसीबी द्वारा हाल के दिनों में लगातार ट्रैप अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले तहसीलदार, पटवारी, एसडीएम कार्यालय के बाबू तथा सीएसपीडीसीएल के अधिकारी-कर्मचारी सहित चार अन्य आरोपियों को भी रिश्वत लेते पकड़ा जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद...

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद गहराता...

सिद्धा फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन :  स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बुजुर्गों को...

बिलासपुर । सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था स्वयंसिद्धा फाउंडेशन द्वारा कल्याणकुंज  वृद्धाश्रम में एक विशेष...

निलेश पाण्डेय बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बिलासपुर (ग्रामीण) के सह-संयोजक, देखिए लिस्ट…

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में...

अयोध्या यात्रा: विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रामभक्त प्रवीण झा ने मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा...

तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर ही महिला की हुई मौत,...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतखंडी में मंगलवार को एक...

बिलासपुर में कतिया समाज का होली मिलन समारोह, महिला समिति गठन की घोषणा…

बिलासपुर। होली और रंग पंचमी के पावन अवसर पर जिला कतिया समाज बिलासपुर द्वारा छोटी कोनी स्थित जिला कतिया...

लीलागर नदी में मिली 3 दिन से लापता ग्रामीण की लाश, 2 मार्च को...

बिलासपुर।  बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत लीलागर नदी में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण की...

CG Breaking: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार बनाई गई लक्ष्मी वर्मा, जानिए...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर...

Most Popular

बिलासपुर - एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्व-सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटित करवाने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी।