बिलासपुर में कतिया समाज का होली मिलन समारोह, महिला समिति गठन की घोषणा…

-

बिलासपुर। होली और रंग पंचमी के पावन अवसर पर जिला कतिया समाज बिलासपुर द्वारा छोटी कोनी स्थित जिला कतिया समाज भवन में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रभागों से आए पदाधिकारियों और सामाजिक सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली और रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं तथा सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे बैठक के साथ हुई, जो दोपहर 2 बजे भोजनावकाश के बाद होली मिलन कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान समाज के सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचार साझा किए।

जिला कतिया समाज के अध्यक्ष श्यामलाल गढ़ेवाल ने अपने प्रारंभिक उद्बोधन में सभी समाजजनों को होली और रंग पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि समाज को नई दिशा देने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने समाज में एकता, सहभागिता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय महिला समिति के गठन की घोषणा भी की गई।

इसके लिए प्रत्येक प्रभाग से कम से कम पांच महिलाओं के नाम तय कर जिला स्तर पर सौंपने का आग्रह किया गया था, जिस पर सभी प्रभागों ने अपने-अपने नामों की सूची उपलब्ध कराई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में महिलाओं का विशेष होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और उसी दौरान कतिया समाज महिला समिति, जिला बिलासपुर के पदाधिकारियों का चयन कर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित…

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्यामलाल गढ़ेवाल, उपाध्यक्ष मनीष गढ़ेवाल, सचिव रामकुमार गढ़ेवाल, सहसचिव सुभाष गढ़ेवाल, संयोजक अभिषेक गढ़ेवाल सहित विभिन्न प्रभागों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।

भाईचारा और एकता का दिया संदेश…

कार्यक्रम के दौरान बड़ी कोनी के कोषाध्यक्ष यज्ञानंद गढ़ेवाल ने कहा कि रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित यह होली मिलन कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करने वाली सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल गठन का निर्णय समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। अंत में सहसचिव सुभाष गढ़ेवाल ने सभी उपस्थित सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के विधिवत समापन की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

कोल वाशरी की काली धूल से ग्रामीण परेशान , स्वास्थ्य, खेती और पर्यावरण पर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों में कोल वाशरी से उड़ने वाली कोयले की धूल...

पति-पत्नी करंट के चपेट में आए, दोनों की हुई मौत… कपड़ा सुखाने के दौरान...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी...

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

विदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या के विरोध...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हो रही घटनाओं, भारतीय तिरंगे...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

Most Popular

बिलासपुर। होली और रंग पंचमी के पावन अवसर पर जिला कतिया समाज बिलासपुर द्वारा छोटी कोनी स्थित जिला कतिया समाज भवन में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रभागों से आए पदाधिकारियों और सामाजिक सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली और रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं तथा सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे बैठक के साथ हुई, जो दोपहर 2 बजे भोजनावकाश के बाद होली मिलन कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान समाज के सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचार साझा किए।

जिला कतिया समाज के अध्यक्ष श्यामलाल गढ़ेवाल ने अपने प्रारंभिक उद्बोधन में सभी समाजजनों को होली और रंग पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि समाज को नई दिशा देने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने समाज में एकता, सहभागिता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय महिला समिति के गठन की घोषणा भी की गई।

इसके लिए प्रत्येक प्रभाग से कम से कम पांच महिलाओं के नाम तय कर जिला स्तर पर सौंपने का आग्रह किया गया था, जिस पर सभी प्रभागों ने अपने-अपने नामों की सूची उपलब्ध कराई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में महिलाओं का विशेष होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और उसी दौरान कतिया समाज महिला समिति, जिला बिलासपुर के पदाधिकारियों का चयन कर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित...

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्यामलाल गढ़ेवाल, उपाध्यक्ष मनीष गढ़ेवाल, सचिव रामकुमार गढ़ेवाल, सहसचिव सुभाष गढ़ेवाल, संयोजक अभिषेक गढ़ेवाल सहित विभिन्न प्रभागों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।

भाईचारा और एकता का दिया संदेश...