जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल रहा यह अजब गजब खेल… !

-

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक बार फिर से सक्रिय हो चुके हैं। एक-दो जगह पुलिस ने रेड भी मारी, लेकिन भनक जुआरियों को लग गई थी। इसलिए वहां से रफू चक्कर हो गए। हालांकि पुलिस जिले भर में अवैध कार्य करने वालों को बक्श नहीं रही है। पर जुआरियों का आज यहां तो कल वहां का खेल जारी है। अब इस पर लगाम कैसे लगेगा ?

जिले के रतनपुर, सरकंडा, सीपत और कोनी थाना क्षेत्रों में कथित तौर पर जुए के फड़ संचालित होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। सवाल यह है कि जब कार्रवाई की जा रही है, तब आखिर यह खेल किसके भरोसे बेखौफ चल रहा है? सूत्रों की माने तो विशेष रूप से कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसों और पौसरा के अंदरूनी इलाके में हरदिन अलग-अलग स्थानों पर जुए का महफिल सजाई जा रही है। खास बात यह है कि हर दिन जगह बदलकर जुआ खिलाया जाता है, जिससे कार्रवाई से बचा जा सके।

इन नामों की चर्चा जोरों पर

सूत्र बताते हैं कि कथित रूप से इन जुए के फड़ों का संचालन योगी, बिसवा, राका और हरीश नाम के लोगों द्वारा किया जा रहा है। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार इस पूरे नेटवर्क के पीछे एक कथित सफेदपोश पार्टनर की भी भूमिका बताई जा रही है, जो सामने नहीं आता है। यह खेल पर्दे के पीछे से गतिविधियों का संचालन करने की चर्चा है। हालांकि अब देखना होगा कि किस पर गाज गिरती है। यानी कहां – कहां पर कार्रवाई होती है या फिर यह खेल चलता रहेगा। नोट – इस खबर को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगाया गया है, जैसा कि हमारे सूत्र ने जानकारी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

कोल वाशरी की काली धूल से ग्रामीण परेशान , स्वास्थ्य, खेती और पर्यावरण पर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों में कोल वाशरी से उड़ने वाली कोयले की धूल...

पति-पत्नी करंट के चपेट में आए, दोनों की हुई मौत… कपड़ा सुखाने के दौरान...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी...

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

विदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या के विरोध...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हो रही घटनाओं, भारतीय तिरंगे...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

चरित्र शंका : आँखों में मिर्ची पाउडर डाला, फिर युवक की पत्थर से सिर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। चरित्र शंका के चलते एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के मामले में...

Most Popular

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक बार फिर से सक्रिय हो चुके हैं। एक-दो जगह पुलिस ने रेड भी मारी, लेकिन भनक जुआरियों को लग गई थी। इसलिए वहां से रफू चक्कर हो गए। हालांकि पुलिस जिले भर में अवैध कार्य करने वालों को बक्श नहीं रही है। पर जुआरियों का आज यहां तो कल वहां का खेल जारी है। अब इस पर लगाम कैसे लगेगा ?

जिले के रतनपुर, सरकंडा, सीपत और कोनी थाना क्षेत्रों में कथित तौर पर जुए के फड़ संचालित होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। सवाल यह है कि जब कार्रवाई की जा रही है, तब आखिर यह खेल किसके भरोसे बेखौफ चल रहा है? सूत्रों की माने तो विशेष रूप से कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसों और पौसरा के अंदरूनी इलाके में हरदिन अलग-अलग स्थानों पर जुए का महफिल सजाई जा रही है। खास बात यह है कि हर दिन जगह बदलकर जुआ खिलाया जाता है, जिससे कार्रवाई से बचा जा सके।

इन नामों की चर्चा जोरों पर

सूत्र बताते हैं कि कथित रूप से इन जुए के फड़ों का संचालन योगी, बिसवा, राका और हरीश नाम के लोगों द्वारा किया जा रहा है। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार इस पूरे नेटवर्क के पीछे एक कथित सफेदपोश पार्टनर की भी भूमिका बताई जा रही है, जो सामने नहीं आता है। यह खेल पर्दे के पीछे से गतिविधियों का संचालन करने की चर्चा है। हालांकि अब देखना होगा कि किस पर गाज गिरती है। यानी कहां - कहां पर कार्रवाई होती है या फिर यह खेल चलता रहेगा। नोट - इस खबर को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगाया गया है, जैसा कि हमारे सूत्र ने जानकारी दी है।