कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई जान, कही आप भी तो नहीं करते ऐसी गलती ?

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से डूबकर मौत हो गई। घटना ग्राम अमाली की है, जहां युवक कुएं की दीवार पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा। मृतक की पहचान टुडेश्वर यादव 35 वर्ष, पिता नंदलाल यादव, निवासी ग्राम अमाली के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के कुएं में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। कुएं में 20 से 25 फिट पानी था जिसकी वजह से वह डूब गया और मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की तथा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि युवक का संतुलन किन परिस्थितियों में बिगड़ा। इस दर्दनाक घटना के बाद ग्राम अमाली में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा, उदय को जिला...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की...

दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस...

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब...

चैंबर की राजनीति गरमाई: संशोधन मुद्दे पर कमल सोनी ने खोला मोर्चा, कहा –...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिलासपुर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और त्यागपत्र...

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

कोल वाशरी की काली धूल से ग्रामीण परेशान , स्वास्थ्य, खेती और पर्यावरण पर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों में कोल वाशरी से उड़ने वाली कोयले की धूल...

Most Popular

निशांत तिवारी

बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से डूबकर मौत हो गई। घटना ग्राम अमाली की है, जहां युवक कुएं की दीवार पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा। मृतक की पहचान टुडेश्वर यादव 35 वर्ष, पिता नंदलाल यादव, निवासी ग्राम अमाली के रूप में हुई है।