सर्वविप्र महिला समाज ने किया कुमकुमार्चन, कन्या भोज और गरबा का आयोजन

-

बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वविप्र महिला समाज की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर को बंसीवाला, रामा मैग्नेटो मॉल के सामने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां शैलपुत्री की आराधना के साथ कुमकुमार्चन पूजा, कन्या भोज और डांडिया-गरबा का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद विधि-विधान से कुमकुमार्चन पूजा संपन्न कराई गई। कन्या भोज के माध्यम से कन्याओं का सम्मान किया गया। वहीं, डांडिया और गरबा में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में फलाहार एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। समारोह में समाज की अध्यक्ष ऋचा पाठक सहित श्रुति पांडेय, गायत्री शुक्ला, वर्षा तिवारी, अंशुल पांडेय, श्वेता शुक्ला, गायत्री तिवारी, प्रेमलता तिवारी, सविता पांडेय, अल्का पांडेय, वर्षा दुबे और विजयलक्ष्मी शर्मा सहित अन्य महिलाएं शामिल हुईं।

वहीं, शिखा दुबे, इंदु दीवान, पार्वती दुबे और पूजा मिश्रा ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को संरक्षित करने के साथ महिलाओं के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। आयोजन में महिलाओं की सहभागिता से नवरात्रि का उत्सव भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और...

मस्तूरी। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर...

टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ फेम पूजा गौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी शामिल, 11...

निशांत तिवारी बिलासपुर। नवरात्रि के अवसर पर शहर में गरबा उत्सव की धूम देखने को मिलेगी। पिछले चार वर्षों से...

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

NACHA Bay Area Showcases Chhattisgarh’s Rich Heritage at San Francisco ( USA) India Day...

SAN FRANCISCO, CA — North America। Chhattisgarh Association (NACHA) Bay Area Chapter proudly represented the state of Chhattisgarh at...

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा, उदय को जिला...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की...

दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस...

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब...

चैंबर की राजनीति गरमाई: संशोधन मुद्दे पर कमल सोनी ने खोला मोर्चा, कहा –...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिलासपुर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और त्यागपत्र...

Most Popular

बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वविप्र महिला समाज की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर को बंसीवाला, रामा मैग्नेटो मॉल के सामने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां शैलपुत्री की आराधना के साथ कुमकुमार्चन पूजा, कन्या भोज और डांडिया-गरबा का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद विधि-विधान से कुमकुमार्चन पूजा संपन्न कराई गई। कन्या भोज के माध्यम से कन्याओं का सम्मान किया गया। वहीं, डांडिया और गरबा में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में फलाहार एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। समारोह में समाज की अध्यक्ष ऋचा पाठक सहित श्रुति पांडेय, गायत्री शुक्ला, वर्षा तिवारी, अंशुल पांडेय, श्वेता शुक्ला, गायत्री तिवारी, प्रेमलता तिवारी, सविता पांडेय, अल्का पांडेय, वर्षा दुबे और विजयलक्ष्मी शर्मा सहित अन्य महिलाएं शामिल हुईं। वहीं, शिखा दुबे, इंदु दीवान, पार्वती दुबे और पूजा मिश्रा ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को संरक्षित करने के साथ महिलाओं के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। आयोजन में महिलाओं की सहभागिता से नवरात्रि का उत्सव भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।