तुम्हारे हिसाब से हो जाएगा, वन विभाग ठेकेदारों ने इतना सुनने 5 स्टार होटल बुक कर लिया 

-

रायपुर ( डेस्क)। वन विभाग के ठेकेदारों ने अपने हिसाब से टेंडर मैनेज करने के लिए रायपुर का होटल हयात का पूरा हॉल बुक कर लिया, पुष्पा फिल्म के सिंडीकेट की तरह इस बैठक में वन विभाग में काम करने वाले मंत्री केदार कश्यप के मुंहलगे सभी ठेकेदार पहुंचे। ठेकदारों का होटल में इक्ट्ठा होना बड़ी बात नहीं है। इसमें आपके जानने योग्य तथ्य यह है कि, इस बैठक को लीड प्रियदर्शन ग्रहाचार्य कर रहे थे। जो आरएफपी और जैम के विशेषज्ञ हैं। जिनकी जिम्मेदारी वन विभाग में सही तरिके से काम कराने के लिए दिए जाने वाले ठेकों में पारदर्शिता बनाना है। इस बैठक में मंत्री केदार कश्यप के कमिशन का हिस्सा सुनिश्चित करने के लिए युवा मोर्चा के प्रदेश सहकोषाध्यक्ष किर्ती पाढ़ी को बिठाया गया था।

खबर है कि, आने वाले दिनों में वन विभाग में मार्च तक लगभग 250 करोड़ के सप्लाई और टेंडर होना है। इसके लिए मंत्री केदार कश्यप की ओर से किर्ती पाढ़ी, शैलाभ साहु और विभाग की ओर से प्रियदर्शन ग्रहाचार्य को संगठित रूप से मंत्री का हिस्सा निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए कई दौर की क्लोजडोर बैठकों में सभी का हिस्सा तय किया जा चुका है। 14 अक्टूबर को सिंडीकेट द्वारा तय किए गए कमिशन का ऐलान करने और किस ठेकेदार को कौन सा टेंडर देना है इसके लिए होटल हयात में 2.5 बजे से बैठक चली जिसमें उपस्थित सभी ठेकेदारों से उनको ठेका देने के लिए टर्म कंंडिशन पूछे गए। यह भी पूछा गया कि, टेंडर में कौन सा नियम जोड़ने पर केवल तय किए गए ठेकेदार को ही ठेका मिले। इस बैठक में ठेकेदारों ने अपनी ओर से कई प्रश्न पूछे जिसका जवाब विभागिय अधिकारियों ने दिया। कमिशन की राशि एडवांस छोड़ने को लेकर कई बार गहमागहमी की स्थिति भी बनी। लेकिन 250 करोड़ का काम दिखाते हुए शांत कर दिया गया। यह तय किया गया कि, वन विभाग में पोल यानी खंभा सप्लाई का काम केवल 7 ठेकेदारों के बीच बांटा जाएगा। बार्बेट वायर और चेन लिंक स्पलाई का काम केवल 10 व्यापारी करेंगे। अन्य सामग्री छोटे मोटे ठेकेदारों को देने पर सहमति बनी। दबाव यह भी बनाया गया कि, मंत्री के कुछ चहेते कार्यकर्ताओं को काम देने के लिए ठेकेदार डमी की भूमिका में होंगे, जो केवल बिल बनाने और टेंडर भरने का काम करेंगे। बाकि काम कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अमरकंटक चौक पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान भीड़ जुटाने और सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित होने...

NACHA Bay Area Showcases Chhattisgarh’s Rich Heritage at San Francisco ( USA) India Day...

SAN FRANCISCO, CA — North America। Chhattisgarh Association (NACHA) Bay Area Chapter proudly represented the state of Chhattisgarh at...

रिश्वतखोर : बिलासपुर में ACB ने पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते...

निशांत तिवारी बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग...

बच्चों की नजर से माता-पिता के प्यार की कहानी‘बस एक छुट्टी’ ने मंच से...

डेस्क / नई दिल्ली। बच्चों की भावनाओं, उनके सपनों और अभिभावकों के प्रति उनकी सोच को संवेदनशील ढंग से...

पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच :  नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न, केंद्रीय...

डेस्क / बिलासपुर। अमृत वर्षा, छठी मईया के जयघोष और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच रविवार की रात...

कोयले के धूल से घुट रहा पूरा गांव, बच्चों और बुजुर्गों के फेफड़े हो...

निशांत तिवारी बिलासपुर। विकास और औद्योगिक विस्तार के दावों के बीच बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों...

पत्रकारों के विरुद्ध कथित एकतरफा कार्रवाई और निष्पक्ष जांच के बिना FIR दर्ज किए...

निशांत तिवारी बिलासपुर। पत्रकारों के विरुद्ध कथित एकतरफा कार्रवाई और बिना निष्पक्ष जांच एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध...

एजुकेशन हब बाल वाटिका का शैक्षणिक आयोजन का हुआ समापन, प्रतिभाशाली बच्चों को किया...

डेस्क / बिलासपुर। रामा ग्रीन सिटी स्थित एजुकेशन हब बाल वाटिका द्वारा बच्चों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास...

युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत… अचानक गहरे पानी में जाने से...

डेस्क / बिलासपुर - जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में हाईवे किनारे स्थित तालाब में नहाने...

Most Popular

रायपुर ( डेस्क)। वन विभाग के ठेकेदारों ने अपने हिसाब से टेंडर मैनेज करने के लिए रायपुर का होटल हयात का पूरा हॉल बुक कर लिया, पुष्पा फिल्म के सिंडीकेट की तरह इस बैठक में वन विभाग में काम करने वाले मंत्री केदार कश्यप के मुंहलगे सभी ठेकेदार पहुंचे। ठेकदारों का होटल में इक्ट्ठा होना बड़ी बात नहीं है। इसमें आपके जानने योग्य तथ्य यह है कि, इस बैठक को लीड प्रियदर्शन ग्रहाचार्य कर रहे थे। जो आरएफपी और जैम के विशेषज्ञ हैं। जिनकी जिम्मेदारी वन विभाग में सही तरिके से काम कराने के लिए दिए जाने वाले ठेकों में पारदर्शिता बनाना है। इस बैठक में मंत्री केदार कश्यप के कमिशन का हिस्सा सुनिश्चित करने के लिए युवा मोर्चा के प्रदेश सहकोषाध्यक्ष किर्ती पाढ़ी को बिठाया गया था। खबर है कि, आने वाले दिनों में वन विभाग में मार्च तक लगभग 250 करोड़ के सप्लाई और टेंडर होना है। इसके लिए मंत्री केदार कश्यप की ओर से किर्ती पाढ़ी, शैलाभ साहु और विभाग की ओर से प्रियदर्शन ग्रहाचार्य को संगठित रूप से मंत्री का हिस्सा निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए कई दौर की क्लोजडोर बैठकों में सभी का हिस्सा तय किया जा चुका है। 14 अक्टूबर को सिंडीकेट द्वारा तय किए गए कमिशन का ऐलान करने और किस ठेकेदार को कौन सा टेंडर देना है इसके लिए होटल हयात में 2.5 बजे से बैठक चली जिसमें उपस्थित सभी ठेकेदारों से उनको ठेका देने के लिए टर्म कंंडिशन पूछे गए। यह भी पूछा गया कि, टेंडर में कौन सा नियम जोड़ने पर केवल तय किए गए ठेकेदार को ही ठेका मिले। इस बैठक में ठेकेदारों ने अपनी ओर से कई प्रश्न पूछे जिसका जवाब विभागिय अधिकारियों ने दिया। कमिशन की राशि एडवांस छोड़ने को लेकर कई बार गहमागहमी की स्थिति भी बनी। लेकिन 250 करोड़ का काम दिखाते हुए शांत कर दिया गया। यह तय किया गया कि, वन विभाग में पोल यानी खंभा सप्लाई का काम केवल 7 ठेकेदारों के बीच बांटा जाएगा। बार्बेट वायर और चेन लिंक स्पलाई का काम केवल 10 व्यापारी करेंगे। अन्य सामग्री छोटे मोटे ठेकेदारों को देने पर सहमति बनी। दबाव यह भी बनाया गया कि, मंत्री के कुछ चहेते कार्यकर्ताओं को काम देने के लिए ठेकेदार डमी की भूमिका में होंगे, जो केवल बिल बनाने और टेंडर भरने का काम करेंगे। बाकि काम कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।