विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व पुनर्मूल्यांकन की मांग

-

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने परीक्षा परिणामों में गंभीर विसंगतियों और प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने त्रुटिपूर्ण परिणामों की निष्पक्ष जांच और समयबद्ध पुनर्मूल्यांकन कर संशोधित परिणाम जल्द जारी करने की मांग की है।

NSUI के अनुसार, विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के विधि पाठ्यक्रमों के परिणामों में कई चौंकाने वाली खामियां सामने आई हैं। बड़ी संख्या में ऐसे छात्रों को अनुपस्थित दर्शा दिया गया है, जिन्होंने नियमित रूप से परीक्षा दी थी। वहीं कई विषयों में विद्यार्थियों को एक समान अंक दिए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा एटीकेटी और पूरक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के परिणामों में भी गड़बड़ी सामने आई है। आरोप है कि कई छात्रों के पुराने अंकों को ही दोबारा अंकित कर दिया गया है, जिससे उनकी वास्तविक उपलब्धि दर्ज नहीं हो सकी। सबसे गंभीर स्थिति कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय में देखने को मिली, जहां बी.कॉम एलएलबी के 36 विद्यार्थियों में से मात्र 4 ही उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। NSUI का कहना है कि यह स्थिति मूल्यांकन में गंभीर त्रुटि और प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है।

छात्रों के भविष्य पर मंडरा रहा संकट

संगठन ने चेतावनी दी है कि इन त्रुटिपूर्ण परिणामों का सीधा असर छात्रों के शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य पर पड़ रहा है। विशेष रूप से अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है, क्योंकि ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE-XXI) के आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है। ऐसे में समय पर संशोधित परिणाम जारी न होने पर कई छात्र परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।

जानिए NSUI की क्या है मांग

ज्ञापन में NSUI ने मांग की है कि विधि संकाय के घोषित सभी संदिग्ध परीक्षा परिणामों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और जिन छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित दर्शाया गया है, उनके परिणामों में तत्काल सुधार किया जाए। इसके साथ ही जिन विषयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को एक समान अंक दिए गए हैं, उनकी उत्तरपुस्तिकाओं का विशेष पुनर्परीक्षण कराया जाए। संगठन ने यह भी कहा है कि एटीकेटी एवं पूरक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के परिणामों की अलग से समीक्षा कर, जहां पुराने अंकों की गलत पुनरावृत्ति हुई है वहां वास्तविक अंक दर्ज किए जाएं। साथ ही विधि संकाय के सभी प्रभावित विद्यार्थियों के लिए पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए।

प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग

NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि छात्रों को राहत मिल सके और उनके भविष्य पर मंडरा रहा संकट टाला जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद गहराता...

सिद्धा फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन :  स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बुजुर्गों को...

बिलासपुर । सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था स्वयंसिद्धा फाउंडेशन द्वारा कल्याणकुंज  वृद्धाश्रम में एक विशेष...

निलेश पाण्डेय बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बिलासपुर (ग्रामीण) के सह-संयोजक, देखिए लिस्ट…

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में...

अयोध्या यात्रा: विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रामभक्त प्रवीण झा ने मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा...

तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर ही महिला की हुई मौत,...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतखंडी में मंगलवार को एक...

बिलासपुर में कतिया समाज का होली मिलन समारोह, महिला समिति गठन की घोषणा…

बिलासपुर। होली और रंग पंचमी के पावन अवसर पर जिला कतिया समाज बिलासपुर द्वारा छोटी कोनी स्थित जिला कतिया...

लीलागर नदी में मिली 3 दिन से लापता ग्रामीण की लाश, 2 मार्च को...

बिलासपुर।  बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत लीलागर नदी में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण की...

CG Breaking: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार बनाई गई लक्ष्मी वर्मा, जानिए...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर...

लिंगियाडीह बस्ती बचाओ आंदोलन के 100 दिन पूरे, मशाल जुलूस निकालकर किया गया विरोध…

बिलासपुर। अरपा पार सरकंडा क्षेत्र में चल रहा लिंगियाडीह बस्ती बचाओ आंदोलन अब तक का सबसे बड़ा जन आंदोलन...

Most Popular