तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर ही महिला की हुई मौत, जमकर हुआ हंगामा, फिर पुलिस…

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतखंडी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मझवानी निवासी जमुना गोड़ पति पंचराम उम्र 65 वर्ष एक शादी समारोह में शामिल होने ग्राम रतखंडी आई हुई थीं। इसी दौरान वह सड़क किनारे चल रही थीं, तभी कोटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा वाहन क्रमांक CG11 AP 0618 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ बैठी। घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए आक्रोश जताने लगे।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश देते हुए शासन की ओर से तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और स्थिति सामान्य हुई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और चालक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस हादसे के बाद गांव में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद...

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद गहराता...

सिद्धा फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन :  स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बुजुर्गों को...

बिलासपुर । सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था स्वयंसिद्धा फाउंडेशन द्वारा कल्याणकुंज  वृद्धाश्रम में एक विशेष...

निलेश पाण्डेय बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बिलासपुर (ग्रामीण) के सह-संयोजक, देखिए लिस्ट…

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में...

अयोध्या यात्रा: विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रामभक्त प्रवीण झा ने मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा...

बिलासपुर में कतिया समाज का होली मिलन समारोह, महिला समिति गठन की घोषणा…

बिलासपुर। होली और रंग पंचमी के पावन अवसर पर जिला कतिया समाज बिलासपुर द्वारा छोटी कोनी स्थित जिला कतिया...

लीलागर नदी में मिली 3 दिन से लापता ग्रामीण की लाश, 2 मार्च को...

बिलासपुर।  बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत लीलागर नदी में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण की...

CG Breaking: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार बनाई गई लक्ष्मी वर्मा, जानिए...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर...

लिंगियाडीह बस्ती बचाओ आंदोलन के 100 दिन पूरे, मशाल जुलूस निकालकर किया गया विरोध…

बिलासपुर। अरपा पार सरकंडा क्षेत्र में चल रहा लिंगियाडीह बस्ती बचाओ आंदोलन अब तक का सबसे बड़ा जन आंदोलन...

Most Popular

निशांत तिवारी

बिलासपुर - जिले के कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतखंडी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।