पत्रकार कॉलोनी में मूलभूत विकास कार्य को लेकर प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने CM साय से की मुलाकात, शीघ्र निराकरण का दिया आश्वासन…

-

बिलासपुर। प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, बिलासपुर के पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से भेंट कर बिरकोना स्थित पत्रकार कॉलोनी से जुड़ी दो महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दो पृथक ज्ञापन सौंपे। पहला ज्ञापन बिरकोना स्थित पत्रकार कॉलोनी में नाली एवं सीमेंट कंक्रीट (सीसी) रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति से संबंधित था। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी में पक्की नालियों व सीसी रोड के अभाव में वर्षा ऋतु में जलभराव, कीचड़ और गंदगी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे रहवासियों को आवागमन सहित दैनिक जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कॉलोनी में निवास करने वाले सभी परिवार पेशे से पत्रकार हैं, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज व शासन-प्रशासन की सेवा में निरंतर कार्यरत रहते हैं, इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं का अभाव चिंताजनक है।

दूसरा ज्ञापन ग्राम बिरकोना, तहसील व जिला बिलासपुर स्थित शासकीय भूमि के आवंटन से संबंधित लंबित प्रकरण पर शीघ्र निर्णय के लिए सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित द्वारा अपने पत्रकार सदस्यों के आवासीय प्रयोजन हेतु खसरा नंबर 1260/1 एवं 1340/3 में से कुल 5.00 एकड़ शासकीय भूमि के आवंटन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। इस प्रकरण को कलेक्टर बिलासपुर द्वारा अपर कलेक्टर के माध्यम से आयुक्त बिलासपुर संभाग को भेजा गया था, जहां से इसे मंत्रालय, रायपुर को संदर्भित किया गया है। वर्तमान में यह मामला मंत्रालय स्तर पर लंबित है।

मूलभूत विकास कार्य के लिए आवश्यक प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जनहित और पत्रकार समुदाय की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नाली एवं सीसी रोड निर्माण के लिए आवश्यक प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाए तथा भूमि आवंटन संबंधी प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति दी जाए, ताकि आवासीय योजना का क्रियान्वयन किया जा सके।

शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और दोनों ही मामलों में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। ज्ञापन सौंपने का निर्णय बीते दिनों समिति के डायरेक्टर की बैठक में लिया गया था। बैठक में अध्यक्ष संजीव पांडेय, उपाध्यक्ष इरशाद अली, डायरेक्टर कमलेश शर्मा, विनोद सिंह, साखन दर्वे, संजय श्रॉफ, उमेश मौर्य, तारिणी शुक्ला, काजल किरण कश्यप,  ब्रह्मदेव सिंह, नवीन लदेर शामिल थे। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष इरशाद अली, बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष कमलेश शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष गोपीनाथ डे, पूर्व सचिव दिलीप यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष लोकेश वाघमारे, पूर्व सह सचिव रमेश राजपूत, अखलाख खान, पंकज गुप्ते, उषा सोनी, जेपी अग्रवाल, श्याम पाठक, हृदेश केसरी, गोविंद शर्मा, राकेश प्रताप सिंह, दिलीप जगवानी,अमित संतवानी, अनुज श्रीवास्तव, उत्पलसेन गुप्ता, नरेंद्र सिंह, घनश्याम गंधर्व,निशांत तिवारी, शाहिद अली, छवि कश्यप, सूर्य प्रकाश आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद...

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद गहराता...

सिद्धा फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन :  स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बुजुर्गों को...

बिलासपुर । सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था स्वयंसिद्धा फाउंडेशन द्वारा कल्याणकुंज  वृद्धाश्रम में एक विशेष...

निलेश पाण्डेय बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बिलासपुर (ग्रामीण) के सह-संयोजक, देखिए लिस्ट…

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में...

अयोध्या यात्रा: विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रामभक्त प्रवीण झा ने मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा...

तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर ही महिला की हुई मौत,...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतखंडी में मंगलवार को एक...

बिलासपुर में कतिया समाज का होली मिलन समारोह, महिला समिति गठन की घोषणा…

बिलासपुर। होली और रंग पंचमी के पावन अवसर पर जिला कतिया समाज बिलासपुर द्वारा छोटी कोनी स्थित जिला कतिया...

छत्तीसगढ़ के युवा आशीष कुमार ने ‘सी केरल, नो केरल’ कार्यक्रम में किया प्रतिनिधित्व,...

रायपुर (डेस्क) । छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम लछनपुर महंत निवासी आशीष...

लीलागर नदी में मिली 3 दिन से लापता ग्रामीण की लाश, 2 मार्च को...

बिलासपुर।  बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत लीलागर नदी में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण की...

Most Popular