स्क्रैप कंपनी के एचआर ने रखा अपना पक्ष, कहा – दस्तावेज दिखाने पर थाने से छोड़ा वाहन, इधर सिविल ड्रेस में वाहन रोकने पर एसएसपी ने 2 को किया लाइन अटैच

-

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में स्क्रैप सामग्री के परिवहन के दौरान हुई पुलिस जांच का मामला चर्चा में है। इस बीच साई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन के एचआर मैनेजर अमनदीप सिंह ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। वहीं सिविल ड्रेस में स्क्रैप वाहन को रोकने वाले 2 पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।

एचआर मैनेजर अमनदीप सिंह के अनुसार कंपनी के स्क्रैप माल की बिक्री सिरगिट्टी क्षेत्र के एक खरीदार को की गई थी। खरीदार द्वारा भेजे गए पिकअप वाहन में स्क्रैप सामग्री लोड कर शाम करीब 7 बजे परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान कंपनी यार्ड के बाहर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोककर स्क्रैप सामग्री से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि दस्तावेज थाना में प्रस्तुत करने की बात कही। इसके बाद वे रात करीब 8:30 बजे सिरगिट्टी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के समक्ष आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें वापस जाने की अनुमति दे दी गई। अमनदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर किसी मीडिया प्रतिनिधि को कोई बयान नहीं दिया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि मामले को लेकर किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं, इस मामले में विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी थाने में पदस्थ आरक्षक सुशील कुमार बंजारे और प्रकाश तिवारी को लाइन अटैच किया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों आरक्षकों द्वारा सिविल ड्रेस में स्क्रैप सामग्री से भरे वाहन को रोका गया था, जिसे नियमों के विपरीत माना गया। इसी आधार पर पुलिस विभाग ने दोनों कर्मचारियों को लाइन अटैच कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

विदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या के विरोध...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हो रही घटनाओं, भारतीय तिरंगे...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

चरित्र शंका : आँखों में मिर्ची पाउडर डाला, फिर युवक की पत्थर से सिर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। चरित्र शंका के चलते एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के मामले में...

52 पत्ती के साथ तालाब किनारे 8 जुआरी धराए, 25 हजार रुपए सहित 6...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम खैरा स्थित दर्री तालाब के...

2 आरक्षक लाईन अटैच, 18 पुलिस कर्मचारियों का फेरबदल, SI से लेकर आरक्षक तक...

निशांत तिवारी बिलासपुर। जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है।...

अवैध संबंध के विवाद में फल कारोबारी पर धारदार चाकू से किया जानलेवा हमला,...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फल दुकान संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को...

समाजसेवी प्रवीण झा सर्वसम्मति से बने पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के निर्विरोध अध्यक्ष, सुधीर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सनातन सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के त्रिवार्षिक...

अंडर-18 हॉकी एशिया कप पर भारत का कब्जा, बिलासपुर के अवी मानिकपुरी ने बढ़ाया...

निशांत तिवारी बिलासपुर। भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को...

Most Popular