भगवान परशुराम जयंती पर सरकंडा में पहली बार भव्य शोभायात्रा, उत्सव जैसा दिखेगा माहौल

-

बिलासपुर। अक्षय तृतीया पर इस बार सरकंडा क्षेत्र भगवा रंग में रंगने की तैयारी में है। भगवान परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मण समाज और सेवादार समितियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पहली बार आयोजित हो रही इस भव्य शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बैठकों का दौर पूरा हो चुका है और हजारों विप्र जनों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

शहर के राजकिशोर नगर, श्री विहार, वसंत विहार, बहतराई, बिजौर, उरतुम, परसाही, बैमा-नगोई, बिरकोना, सेमरताल, सेलर, भांडी, भरारी, सेंदरी, गतौरी, सेमरा, अकलतरी, डगनिया और खारंग परिक्षेत्र सहित शहर के कोनी, लोधीपारा, शिवघाट, पुराना सरकंडा, बंगालीपारा, देवनंदन नगर, विजयापुरम, जबड़ापारा, बंधवापारा, जोरापारा, इंदिरा विहार, नूतन कॉलोनी और चटर्जी गली तक व्यापक जनसंपर्क किया गया है। हर क्षेत्र में स्वागत मंच, जलपान और
पुष्पवर्षा की तैयारियां जोरों पर हैं।

ध्वज यात्रा : बाइक रैली से शुरू होगा यात्रा
20 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे राजकिशोर नगर स्थित परशुराम चौक से ध्वजा पूजन के साथ बाइक रैली के रूप में यात्रा की शुरुआत होगी। युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, जहां सैकड़ों बाइक सवार भगवा ध्वज के साथ शामिल होंगे। यह रैली आगे चलकर भव्य पदयात्रा में परिवर्तित होगी।

अशोकनगर से निकलेगी मुख्य शोभायात्रा
शाम 3:30 बजे सरकंडा के अशोकनगर चौक में संत शिरोमणि श्री राम भिक्षुक दास जी महाराज की प्रतिमा की पूजा-अर्चना के बाद मुख्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी। यहां से पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक झांकियों के साथ यात्रा आगे बढ़ेगी।

इन जगहों से होते हुए जाएगी शोभा यात्रा
शोभायात्रा नूतन चौक पहुंचेगी, जहां ग्राम देवता ठाकुर देवता और स्फटिकेश्वर महादेव की पूजा की जाएगी। इसके बाद सिपत चौक, श्रीराम सेतु चौक और अरपा नदी के पुल को पार करते हुए यात्रा बाजपेयी मैदान में प्रवेश करेगी।

बाजपेयी मैदान में तैयार किया जा रहा विशाल मंच
बाजपेयी मैदान में विशाल मंच तैयार किया जा रहा है, जहां संत समागम, धर्मसभा, प्रवचन और सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन होगा। भगवान श्री परशुराम सेवादार समिति के नेतृत्व में पूरे आयोजन को लेकर दिन-रात तैयारियां जारी हैं। समाज के हर वर्ग से सहयोग मिल रहा है कहीं स्वागत द्वार बन रहे हैं तो कहीं भंडारे की व्यवस्था। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, सभी आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हैं।

पहली बार सरकंडा में जन्मोत्सव होगा उत्सव जैसा माहौल
सरकंडा क्षेत्र में पहली बार निकल रही इस शोभायात्रा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। घर-घर में सजावट, भगवान परशुराम की आरती और स्वागत की तैयारी की जा रही है। आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

कोल वाशरी की काली धूल से ग्रामीण परेशान , स्वास्थ्य, खेती और पर्यावरण पर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों में कोल वाशरी से उड़ने वाली कोयले की धूल...

पति-पत्नी करंट के चपेट में आए, दोनों की हुई मौत… कपड़ा सुखाने के दौरान...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी...

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

विदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या के विरोध...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हो रही घटनाओं, भारतीय तिरंगे...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

Most Popular