नजदीकियां… फिर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग : भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और करोड़ों रुपए इन्वेस्ट कराने का आरोप, कारोबारी को झारखंड से किया गिरफ्तार… पढ़िए क्यों बना हाईप्रोफाइल मामला…

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर। न्यायधानी की एक भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म करने के मामले में राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। महिला नेत्री ने कारोबारी पर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप भी लगाया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री और कारोबारी की दिल्ली में मुलाकात हुई थी। इसके बाद से कारोबारी ने माइनिंग में निवेश के बहाने महिला से नजदीकियां बनाई थी। वहीं महिला की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नजदीकियां... फिर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग : भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और करोड़ों रुपए इन्वेस्ट कराने का आरोप, कारोबारी को झारखंड से किया गिरफ्तार... पढ़िए क्यों बना हाईप्रोफाइल मामला...

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेत्री टिकट की दावेदारी भी कर रही थी। FIR में उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता था। करीब 2 साल पहले उनकी पहचान रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह से हुई। इस दौरान संजय सिंह ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए भाजपा नेत्री को भी निवेश करने पर अच्छी कमाई का लालच दिया।, जिसके बाद आरोपी ने व्यापार में साझेदारी और मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से निवेश कराया और इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा है। वहीं भाजपा नेत्री का आरोप है कि कारोबारी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद आरोपी उल्टा महिला को लगातार ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड करता रहा है। भाजपा नेत्री के मुताबिक कारोबारी संजय सिंह ने किश्तों में उनसे करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए लेने का आरोप है। महिला ने यह भी बताया कि आरटीजीएस सहित अलग-अलग माध्यम से रुपए लिए, जिसके बाद वो नकद इन्वेस्ट करने का झांसा देता रहा है। बाद में महिला ने अपने पैसे वापस मांगे, तब उल्टा कारोबारी उसे ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने लगा और मानसिक रूप से परेशान होने के बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

मामला भाजपा नेत्री और कारोबारी का होने के कारण अब हाईप्रोफाइल बन गया है। वहीं पुलिस अब मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स, लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए झारखंड में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

विदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या के विरोध...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हो रही घटनाओं, भारतीय तिरंगे...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

चरित्र शंका : आँखों में मिर्ची पाउडर डाला, फिर युवक की पत्थर से सिर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। चरित्र शंका के चलते एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के मामले में...

स्क्रैप कंपनी के एचआर ने रखा अपना पक्ष, कहा – दस्तावेज दिखाने पर थाने...

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में स्क्रैप सामग्री के परिवहन के दौरान हुई पुलिस जांच का मामला चर्चा में है। इस...

52 पत्ती के साथ तालाब किनारे 8 जुआरी धराए, 25 हजार रुपए सहित 6...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम खैरा स्थित दर्री तालाब के...

2 आरक्षक लाईन अटैच, 18 पुलिस कर्मचारियों का फेरबदल, SI से लेकर आरक्षक तक...

निशांत तिवारी बिलासपुर। जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है।...

अवैध संबंध के विवाद में फल कारोबारी पर धारदार चाकू से किया जानलेवा हमला,...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फल दुकान संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को...

समाजसेवी प्रवीण झा सर्वसम्मति से बने पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के निर्विरोध अध्यक्ष, सुधीर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सनातन सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के त्रिवार्षिक...

Most Popular

निशांत तिवारी बिलासपुर। न्यायधानी की एक भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म करने के मामले में राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। महिला नेत्री ने कारोबारी पर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप भी लगाया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री और कारोबारी की दिल्ली में मुलाकात हुई थी। इसके बाद से कारोबारी ने माइनिंग में निवेश के बहाने महिला से नजदीकियां बनाई थी। वहीं महिला की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नजदीकियां... फिर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग : भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और करोड़ों रुपए इन्वेस्ट कराने का आरोप, कारोबारी को झारखंड से किया गिरफ्तार... पढ़िए क्यों बना हाईप्रोफाइल मामला... जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेत्री टिकट की दावेदारी भी कर रही थी। FIR में उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता था। करीब 2 साल पहले उनकी पहचान रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह से हुई। इस दौरान संजय सिंह ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए भाजपा नेत्री को भी निवेश करने पर अच्छी कमाई का लालच दिया।, जिसके बाद आरोपी ने व्यापार में साझेदारी और मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से निवेश कराया और इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा है। वहीं भाजपा नेत्री का आरोप है कि कारोबारी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद आरोपी उल्टा महिला को लगातार ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड करता रहा है। भाजपा नेत्री के मुताबिक कारोबारी संजय सिंह ने किश्तों में उनसे करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए लेने का आरोप है। महिला ने यह भी बताया कि आरटीजीएस सहित अलग-अलग माध्यम से रुपए लिए, जिसके बाद वो नकद इन्वेस्ट करने का झांसा देता रहा है। बाद में महिला ने अपने पैसे वापस मांगे, तब उल्टा कारोबारी उसे ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने लगा और मानसिक रूप से परेशान होने के बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस, आरोपी गिरफ्तार मामला भाजपा नेत्री और कारोबारी का होने के कारण अब हाईप्रोफाइल बन गया है। वहीं पुलिस अब मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स, लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए झारखंड में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।