25 सालों की विरासत: बीएनआई बिलासपुर मेला बना आत्मनिर्भरता और रोजगार का हब… सुई से जेसीबी तक यह मेला दे रहा स्थानीय व्यापार को नई उड़ान

-

बिलासपुर। जब स्थानीय व्यापार मजबूत होता है, तभी शहर, जिला और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलती है। इसी सोच और आत्मनिर्भर भारत के संदेश के साथ साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 का भव्य आयोजन किया गया है। 25 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाता यह मेला केवल खरीद- फरोख्त का केंद्र नहीं, बल्कि उद्यमिता, नवाचार, रोजगार और सामाजिक सरोकारों का सशक्त मंच बनकर उभरा है।

बीएनआई द्वारा आयोजित इस व्यापार एवं उद्योग मेले का यह तीसरा साल है, जो 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक संचालित हो रहा है। निःशुल्क प्रवेश होने के कारण बड़ी संख्या में शहरवासियों के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी लोग मेले में पहुंच रहे हैं। छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और बड़े उद्योगों को एक ही छत के नीचे जोड़ते हुए यह आयोजन व्यापारिक आत्मविश्वास को मजबूत कर रहा है। मेले के दूसरे दिन आयोजित मुख्य कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सतीश थौरानी, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भागचंद बजाज, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी तथा छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी, निकेश बरडिया, चेतन तारवानी, रचरण सिंह साहनी, राजेश वासवानी, राधाकिशन सुंदरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर व्यापारियों से संवाद किया और मेले की सराहना की।

पुण्य तिथि पर महात्मा गांधी को किया याद

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी मजबूरी नहीं, मजबूती का नाम है विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आधारशिला ग्रुप के डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव, डॉ. किरण पाल सिंह चावला सहित अन्य वक्ताओं ने गांधीजी के विचारों, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संदेश पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर आधारशिला न्यू सैनिक स्कूल के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। वहीं मेले के दूसरे दिन की शुरुआत सद्भावना मैराथन से की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर सामाजिक एकता, भाईचारे और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। बीएनआई मेला अपनी व्यापकता के लिए भी खास है। यहां घरेलू उत्पादों से लेकर भारी मशीनरी जैसे जेसीबी, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट, शिक्षा, हेल्थकेयर, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही 100 से अधिक फूड स्टॉलों पर विविध व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

50 व्यापारियों का किया गया सम्मान

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से आए 50 चयनित व्यापारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ व्यापार रत्न सम्मान से नवाजा गया। अतिथियों ने इस जनहितकारी और व्यापारोन्मुखी आयोजन के लिए बीएनआई परिवार को बधाई दी।

यह रोजगार को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम- विधायक सिंह

तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला केवल व्यापार का मंच नहीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभा, उद्यमिता और रोजगार को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स को नई पहचान मिलती है। यह मेला आत्मनिर्भर भारत की सोच को जमीनी स्तर पर मजबूत करता है और छत्तीसगढ़ की आर्थिक क्षमता को देशभर में प्रस्तुत करता है। रायपुर की तरह बिलासपुर भी तेजी से प्रगति करे। और यह तभी संभव है जब व्यापारी और नेता मिलकर समन्वय करे।

राज्य आर्थिक रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा – विधायक श्रीवास्तव

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि 25 वर्ष पहले हरिश केडिया द्वारा शुरू किया गया यह मेला ऊंचाई को छू रहा है। आगे भी डॉ किरण पाल सिंह चावला और बीएनआई परिवार के प्रयास से प्रगति करेगी। बीएनआई द्वारा आयोजित यह मेला छत्तीसगढ़ के व्यापारिक विकास का आईना है। एक ही मंच पर छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि राज्य आर्थिक रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे आयोजन युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करते हैं और रोजगार के नए अवसरों का सृजन करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

मिथिलांगन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर अध्यक्ष और मनोरंजन उपाध्यक्ष बने

बिलासपुर. मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कंपनी गार्डन में बैठक हुई।...

रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती...

90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान...

बिलासपुर - एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के...

घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में...

लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास...

निशांत तिवारी बिलासपुर - सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो...

हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी...

निशांत तिवारी मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो...

हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक...

निशांत तिवारी मस्तूरी - थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...

लूट : ज्वेलर्स संचालक से कट्टे की नोक में हुई लूट, हमलावरों ने फायरिंग,...

निशांत तिवारी बिलासपुर । बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है।...

थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने...

निशांत तिवारी बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है,...

Most Popular

बिलासपुर। जब स्थानीय व्यापार मजबूत होता है, तभी शहर, जिला और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलती है। इसी सोच और आत्मनिर्भर भारत के संदेश के साथ साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 का भव्य आयोजन किया गया है। 25 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाता यह मेला केवल खरीद- फरोख्त का केंद्र नहीं, बल्कि उद्यमिता, नवाचार, रोजगार और सामाजिक सरोकारों का सशक्त मंच बनकर उभरा है।

बीएनआई द्वारा आयोजित इस व्यापार एवं उद्योग मेले का यह तीसरा साल है, जो 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक संचालित हो रहा है। निःशुल्क प्रवेश होने के कारण बड़ी संख्या में शहरवासियों के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी लोग मेले में पहुंच रहे हैं। छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और बड़े उद्योगों को एक ही छत के नीचे जोड़ते हुए यह आयोजन व्यापारिक आत्मविश्वास को मजबूत कर रहा है। मेले के दूसरे दिन आयोजित मुख्य कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सतीश थौरानी, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भागचंद बजाज, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी तथा छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी, निकेश बरडिया, चेतन तारवानी, रचरण सिंह साहनी, राजेश वासवानी, राधाकिशन सुंदरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर व्यापारियों से संवाद किया और मेले की सराहना की।

पुण्य तिथि पर महात्मा गांधी को किया याद

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी मजबूरी नहीं, मजबूती का नाम है विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आधारशिला ग्रुप के डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव, डॉ. किरण पाल सिंह चावला सहित अन्य वक्ताओं ने गांधीजी के विचारों, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संदेश पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर आधारशिला न्यू सैनिक स्कूल के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। वहीं मेले के दूसरे दिन की शुरुआत सद्भावना मैराथन से की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर सामाजिक एकता, भाईचारे और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। बीएनआई मेला अपनी व्यापकता के लिए भी खास है। यहां घरेलू उत्पादों से लेकर भारी मशीनरी जैसे जेसीबी, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट, शिक्षा, हेल्थकेयर, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही 100 से अधिक फूड स्टॉलों पर विविध व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

50 व्यापारियों का किया गया सम्मान

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से आए 50 चयनित व्यापारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ व्यापार रत्न सम्मान से नवाजा गया। अतिथियों ने इस जनहितकारी और व्यापारोन्मुखी आयोजन के लिए बीएनआई परिवार को बधाई दी।

यह रोजगार को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम- विधायक सिंह

तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला केवल व्यापार का मंच नहीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभा, उद्यमिता और रोजगार को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स को नई पहचान मिलती है। यह मेला आत्मनिर्भर भारत की सोच को जमीनी स्तर पर मजबूत करता है और छत्तीसगढ़ की आर्थिक क्षमता को देशभर में प्रस्तुत करता है। रायपुर की तरह बिलासपुर भी तेजी से प्रगति करे। और यह तभी संभव है जब व्यापारी और नेता मिलकर समन्वय करे।

राज्य आर्थिक रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा - विधायक श्रीवास्तव