लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास मिली थी लाश, दो आरोपी गिरफ्तार

-

निशांत तिवारी
बिलासपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवक की हत्या लूट के उद्देश्य से की गई थी। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े -: हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी इतनी जोरदार टक्कर ? राहगीरों ने….

पुलिस के अनुसार थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत मृतक की पहचान राजेंद्र सूर्यवंशी 25 वर्ष निवासी ग्राम नरगोड़ा के रूप में हुई थी। 15 जुलाई 2025 को अरपा नदी चेक डैम के नीचे एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी।

यह भी पढ़े -: हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति…

बाद में पोस्टमार्टम, डायटम रिपोर्ट, विसरा परीक्षण और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर अपराध दर्ज कर विवेचना आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान मिले तकनीकी इनपुट और मानव सूचना के आधार पर पुलिस ने विकास उर्फ भोले केवट 20 वर्ष और शनि उर्फ छोटू गंधर्व 20 वर्ष को हिरासत में लिया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन वे पचरी घाट डैम के पास शराब पीने के बाद लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने मृतक को अकेला बैठे देखा और उसके पास मोबाइल व नगदी होने की आशंका में लूट की योजना बनाई। विरोध करने पर दोनों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे अचेत कर दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए पुल की रेलिंग से नीचे नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

मिथिलांगन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर अध्यक्ष और मनोरंजन उपाध्यक्ष बने

बिलासपुर. मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कंपनी गार्डन में बैठक हुई।...

रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती...

90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान...

बिलासपुर - एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के...

घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में...

हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी...

निशांत तिवारी मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो...

हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक...

निशांत तिवारी मस्तूरी - थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...

लूट : ज्वेलर्स संचालक से कट्टे की नोक में हुई लूट, हमलावरों ने फायरिंग,...

निशांत तिवारी बिलासपुर । बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है।...

थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने...

निशांत तिवारी बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है,...

हत्या : फावड़ा मारकर पिता को मार डाला, घर के भीतर मिली क्षत विक्षत...

बिलासपुर - जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने...

Most Popular

निशांत तिवारी
बिलासपुर - सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवक की हत्या लूट के उद्देश्य से की गई थी। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।