नियुक्ति : बिलासपुर जिले में ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा, ब्लॉक क्रमांक 1 की जिम्मेदारी संतोष को सौंपी…

-

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बिलासपुर जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के नए अध्यक्षों की सूची जारी कर संगठन में नई ऊर्जा भरने का प्रयास किया है। जारी आदेश के अनुसार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न ब्लॉकों में नए चेहरों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
बिलासपुर सिटी ब्लॉक क्रमांक 1 की जिम्मेदारी संतोष गर्ग को सौंपी गई है, जो शहर कांग्रेस कमेटी में पूर्व महामंत्री रह चुके हैं।

ब्लॉक कांग्रेस 1 के अध्यक्ष संतोष गर्ग।

संगठन में कुछ समय निष्क्रिय रहने के बावजूद उनके पुराने अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। ब्लॉक क्रमांक 2 का नेतृत्व अब तजम्मुल हक करेंगे। वे पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय के करीबी माने जाते हैं और दो बार पार्षद तथा एमआईसी सदस्य रह चुके हैं। अरविंद शुक्ला के कार्यकाल में वे जोन अध्यक्ष की भूमिका भी निभा चुके हैं। सरकंडा ब्लॉक (क्रमांक 3) की कमान हितेश देवांगन के हाथों में दी गई है। पार्षद चुनाव में हार के बावजूद उनके संगठनात्मक कौशल और वार्ड में मजबूत पकड़ के कारण उन्हें अवसर दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी का समर्थन भी उनके चयन का प्रमुख आधार माना जा रहा है। रेलवे जोन क्षेत्र के ब्लॉक क्रमांक 4 में साकेत मिश्रा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भले ही वे संगठन के लिए नया चेहरा हों, लेकिन कांग्रेस से उनका जुड़ाव काफी पुराना बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

मिथिलांगन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर अध्यक्ष और मनोरंजन उपाध्यक्ष बने

बिलासपुर. मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कंपनी गार्डन में बैठक हुई।...

रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती...

90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान...

बिलासपुर - एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के...

घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में...

लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास...

निशांत तिवारी बिलासपुर - सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो...

हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी...

निशांत तिवारी मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो...

हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक...

निशांत तिवारी मस्तूरी - थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...

लूट : ज्वेलर्स संचालक से कट्टे की नोक में हुई लूट, हमलावरों ने फायरिंग,...

निशांत तिवारी बिलासपुर । बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है।...

थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने...

निशांत तिवारी बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है,...

Most Popular