BJP Protest : बवाल – सीपत थाने के शौचालय में पीएम और CM पोस्टर से बनाया दरवाजा, भाजपाइयों ने जमकर मचाया हंगामा

-

BJP Protest :  बिलासपुर ।  दिवाली के ठीक एक दिन पहले सीपत थाना विवादों में घिर गया। मामला सार्वजनिक शौचालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पोस्टर लगाने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि सुशासन पखवाड़ा के तहत लगाए गए इस पोस्टर को थाने परिसर स्थित शौचालय में दरवाजा टूटने के कारण अस्थायी रूप से दरवाजे के रूप में लगा दिया गया था।

BJP Protest : बवाल - सीपत थाने के शौचालय में पीएम और CM पोस्टर से बनाया दरवाजा, भाजपाइयों ने जमकर मचाया हंगामा

जैसे ही यह बात भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुँची, थाने में हड़कंप मच गया और मामला तूल पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, सीपत मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष अभिलेष यादव, वरिष्ठ नेता मन्नू ठाकुर, मदनलाल पाटनवार, बसंत साहु, भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर सहित कई कार्यकर्ता थाने पहुँच गए।

थाने में पूछताछ के दौरान जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी गोपाल सतपथी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संरक्षण में क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और आपराधिक गतिविधियाँ बढ़ रही हैं। यह जानकारी भाजपा ने प्रेस रिलीज जारी करके दिया है।

BJP Protest : बवाल - सीपत थाने के शौचालय में पीएम और CM पोस्टर से बनाया दरवाजा, भाजपाइयों ने जमकर मचाया हंगामा

कार्यकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप

कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि थाना परिसर में ही बंद कमरों में बाहरी लोगों को बुलाकर शराबखोरी की जाती है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी निमितेश सिंह मौके पर पहुँचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टर को शौचालय में लगाने वाले जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

BJP Protest : बवाल - सीपत थाने के शौचालय में पीएम और CM पोस्टर से बनाया दरवाजा, भाजपाइयों ने जमकर मचाया हंगामा

डीएसपी ने मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें उर्विजेश कौशिक, नारायण साहू, अनिल साहू, ललित यादव, वैभव तंबोली, विशाल तंबोली, पुष्पेंद्र दास, रिंकू शर्मा, विक्रम राजपूत, जयशंकर साहू, मनीष जायसवाल, दिनेश विजय, परमेश्वर साहु, परमेश्वर रजक, प्रमोद शर्मा, कुलदीप यादव, शुभम यादव, सोनू रजक, जीतू यादव, गौतम राजपूत, दीपक वैष्णव, एजाज खान, नवल कश्यप, अनिल रजक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। (BJP Protest)

भाजपा ने की थाना प्रभारी को हटाने की मांग…..

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक थाना प्रभारी को हटाकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। वहीं डीएसपी ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है, जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मा का आरोप..थाने से हटाया गया शिलालेख, जांच की मांग!

भाजपा सीपत मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि थाना लोकार्पण के दौरान लगाया गया शिलालेख अब परिसर से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्यवाही नहीं हुई। दीपक शर्मा ने इस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

मिथिलांगन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर अध्यक्ष और मनोरंजन उपाध्यक्ष बने

बिलासपुर. मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कंपनी गार्डन में बैठक हुई।...

रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती...

90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान...

बिलासपुर - एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के...

घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में...

लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास...

निशांत तिवारी बिलासपुर - सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो...

हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी...

निशांत तिवारी मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो...

हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक...

निशांत तिवारी मस्तूरी - थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...

लूट : ज्वेलर्स संचालक से कट्टे की नोक में हुई लूट, हमलावरों ने फायरिंग,...

निशांत तिवारी बिलासपुर । बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है।...

थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने...

निशांत तिवारी बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है,...

Most Popular

BJP Protest :  बिलासपुर ।  दिवाली के ठीक एक दिन पहले सीपत थाना विवादों में घिर गया। मामला सार्वजनिक शौचालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पोस्टर लगाने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि सुशासन पखवाड़ा के तहत लगाए गए इस पोस्टर को थाने परिसर स्थित शौचालय में दरवाजा टूटने के कारण अस्थायी रूप से दरवाजे के रूप में लगा दिया गया था। BJP Protest : बवाल - सीपत थाने के शौचालय में पीएम और CM पोस्टर से बनाया दरवाजा, भाजपाइयों ने जमकर मचाया हंगामा जैसे ही यह बात भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुँची, थाने में हड़कंप मच गया और मामला तूल पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, सीपत मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष अभिलेष यादव, वरिष्ठ नेता मन्नू ठाकुर, मदनलाल पाटनवार, बसंत साहु, भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर सहित कई कार्यकर्ता थाने पहुँच गए। थाने में पूछताछ के दौरान जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी गोपाल सतपथी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संरक्षण में क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और आपराधिक गतिविधियाँ बढ़ रही हैं। यह जानकारी भाजपा ने प्रेस रिलीज जारी करके दिया है। BJP Protest : बवाल - सीपत थाने के शौचालय में पीएम और CM पोस्टर से बनाया दरवाजा, भाजपाइयों ने जमकर मचाया हंगामा कार्यकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि थाना परिसर में ही बंद कमरों में बाहरी लोगों को बुलाकर शराबखोरी की जाती है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी निमितेश सिंह मौके पर पहुँचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टर को शौचालय में लगाने वाले जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। BJP Protest : बवाल - सीपत थाने के शौचालय में पीएम और CM पोस्टर से बनाया दरवाजा, भाजपाइयों ने जमकर मचाया हंगामा डीएसपी ने मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें उर्विजेश कौशिक, नारायण साहू, अनिल साहू, ललित यादव, वैभव तंबोली, विशाल तंबोली, पुष्पेंद्र दास, रिंकू शर्मा, विक्रम राजपूत, जयशंकर साहू, मनीष जायसवाल, दिनेश विजय, परमेश्वर साहु, परमेश्वर रजक, प्रमोद शर्मा, कुलदीप यादव, शुभम यादव, सोनू रजक, जीतू यादव, गौतम राजपूत, दीपक वैष्णव, एजाज खान, नवल कश्यप, अनिल रजक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। (BJP Protest) भाजपा ने की थाना प्रभारी को हटाने की मांग..... भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक थाना प्रभारी को हटाकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। वहीं डीएसपी ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है, जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मा का आरोप..थाने से हटाया गया शिलालेख, जांच की मांग! भाजपा सीपत मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि थाना लोकार्पण के दौरान लगाया गया शिलालेख अब परिसर से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्यवाही नहीं हुई। दीपक शर्मा ने इस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।