भाजयुमो नेता रौशन सिंह बने छत्तीसगढ़ भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बोले – संगठन को करेंगे मजबूत

-

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर के युवा नेता रौशन सिंह को भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। संगठन में लगातार सक्रियता, निष्ठा और अनुशासित कार्यशैली के चलते जिम्मेदारी मिली है, जिससे युवाओं में उत्साह का माहौल बन गया है।


भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होना किसी भी युवा कार्यकर्ता के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। रौशन सिंह को यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है जब संगठन युवा नेतृत्व को आगे लाने और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले चेहरों को पहचान देने की नीति पर काम कर रहा है। रौशन सिंह लंबे समय से भाजपा और भाजयुमो के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। चुनावी समय हो या संगठनात्मक अभियान, वे हर मोर्चे पर पूरी निष्ठा के साथ डटे नजर आते हैं। विधायक अमर अग्रवाल के करीबी समर्थकों माने जाने वाले रौशन सिंह को संगठनात्मक रणनीति और युवाओं के बीच पकड़ रखने वाला कार्यकर्ता माना जाता है। उन्होंने न केवल राजनीतिक कार्यक्रमों में बल्कि धार्मिक, सामाजिक और सेवा से जुड़े आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की है। इससे उनकी पहचान एक ऐसे कार्यकर्ता के रूप में बनी है, जो राजनीति को समाजसेवा से जोड़कर देखता है।


युवाओं के बीच मजबूत पकड़, लगातार हैं सक्रिय

रौशन सिंह की सबसे बड़ी ताकत युवाओं के बीच उनकी स्वीकार्यता है। शिक्षा, रोजगार, खेल और सामाजिक मुद्दों पर उनकी सक्रियता उन्हें आम युवाओं से जोड़ती है। भाजयुमो के कई अभियानों में उन्होंने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली है। यही कारण है कि पार्टी ने उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है।


संगठन ने जताया भरोसा, अब जिम्मेदारी और बढ़ेगी

भाजपा नेताओं का कहना है कि रौशन सिंह अनुशासन, विचारधारा और समर्पण का संतुलित उदाहरण हैं। उनकी नियुक्ति यह दर्शाती है कि संगठन मेहनती और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखता है। प्रदेश कार्यसमिति में उनकी मौजूदगी से नीतियों को जमीनी हकीकत से जोड़ने में मदद मिलेगी और संगठनात्मक विस्तार को गति मिलेगी। रौशन सिंह ने अपने नियुक्ति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का आभार जताया। साथ ही भाजयुमो नेता रौशन सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के विश्वास पर खरा उतरते हुए युवाओं के बीच भाजपा सरकार एवं पार्टी की रीति नीति को ज्यादा से ज्यादा अवगत कराऊंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

Exclusive video: रॉड लगने से केंद्रीय केंद्रीय राज्य मंत्री के कार का शीशा टूटा,...

बिलासपुर। संसदीय क्षेत्र से दिल्ली जा रहे केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री की गाड़ी में लोहे का...

ASP राजेंद्र जायसवाल को भेजा गया यहां… वहीं एएसपी मधुलिका सिंह को मिली बड़ी...

ASP-DSP Transfer: राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में ASP DSP के तबादले किए। ट्रांसफर आदेश में 35 ASP और...

एरमसाही धान की गिनती को लेकर बड़ा विवाद आया सामने, जनप्रतिनिधि बोले – दोबारा...

बिलासपुर - जिले के मस्तूरी विकासखंड स्थित एरमसाही धान खरीदी केंद्र में धान की गिनती को लेकर बड़ा विवाद...

जिलाध्यक्ष अमित यादव ने स्व.हर्षित यादव के परिवार से की मुलाकात कर न्याय का...

बिलासपुर। जिले के युवा यादव समाज के जिलाध्यक्ष अमित यादव ने स्वर्गीय हर्षित यादव के गृह ग्राम बेलगहना पहुंचे...

कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्ष की लिस्ट, शहर में युवा को तो ग्रामीण में...

निशांत तिवारी /बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। रायपुर सिटी से श्रीकुमार...

आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल में 62 गोजू रयु कराते खिलाड़ियों का हुआ...

बिलासपुर/ आल इंडिया गोजू रयु कराते डू फेडरेशन के अध्यक्ष व मुख्य प्रशिक्षक हांसी एल नागेश्वर राव 8वां ब्लैक...

जमीन का सौदा कर ले लिया रकम, फिर दूसरे से करने लगा सौदा, टैगोर...

बिलासपुर। बेशकीमती जमीन के सौदा कर जमीन मालिक मुकरने लगा है। वहीं खरीदार मनोज सिंह ठाकुर ने विक्रेता सुकांत...

जमीन का सौदा कर ले लिया रकम, फिर दूसरे से करने लगा सौदा, टैगोर...

बिलासपुर। बेशकीमती जमीन के सौदा कर जमीन मालिक मुकरने लगा है। वहीं खरीदार मनोज सिंह ठाकुर ने विक्रेता सुकांत...

Public Protest : जागो-जागो शहरवासियों… आपके आसपास और शहर की कई रोड खराब है…...

Public Protest : बिलासपुर। स्मार्ट सिटी यह शब्द सुनने और कही लिखा हुआ देखने में बहुत अच्छा लगता...

Most Popular