Crime news : चापड़ से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोरबा से किया गिरफ्तार, 3 सगी बहनों को किया था घायल, रात में ही खोजबीन हो गई थी शुरू

-

Crime news : बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तीन सगी बहनों पर चापड़ से हमला करने वाले को पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाने क्षेत्र के अटल आवास परिसर (भूकंप ऑफिस के पास) का है।

Crime news : चापड़ से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोरबा से किया गिरफ्तार, 3 सगी बहनों को किया था घायल, रात में ही खोजबीन हो गई थी शुरू
गिरफ़्तार आरोपी।

बता दें कि बहतराई अटल आवास में रहने वाली 3 बहनों पर एक दिन पहले अमन पटेल नमक आरोपी ने धारदार चापड़ से हमला कर घायल कर दिया था, जिसमें 3 बहन गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर घटना करना बताया है।

Crime news : चापड़ से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोरबा से किया गिरफ्तार, 3 सगी बहनों को किया था घायल, रात में ही खोजबीन हो गई थी शुरू
घायल युवती।

Land Acquisition Scam : सुसाइड नोट में 2 पत्र लिखे – पहले में कहा- ‘मैं दोषी नहीं हूं’, दूसरे पत्र में कलेक्टर से निलंबन की बहाली का निवेदन किया, फिर लगाई फांसी…

पुलिस आरोपी से मामले की जानकारी ले रही है। घटना में घायल तीनों बहनें – उर्मिला, प्रमिला और सरिता श्रीवास मूल रूप से बांकी मोंगर की रहने वाली हैं। वे बहतराई क्षेत्र के अटल आवास परिसर (भूकंप ऑफिस के पास) में किराए के मकान में रहती थीं और शहर के एक निजी दुकान में काम करती थीं। शुक्रवार को दोपहर के समय जब तीनों घर के पास थीं, तभी अमन पटेल ने उन पर चापड़ से हमला कर दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है। (Crime news)

Road Accident Cashless : सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित की मदद करने वाले को मिलेगा 25 हजार रुपए का इनाम, पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज… जानिए क्या है योजना…

रातों रात पुलिस जुटी थी आरोपी के खोजबीन में

शुक्रवार को हुई बड़ी वरदान में पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। क्योंकि एक साथ 3 युवतियों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था, जिसे आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पुलिस आरोपी के खोजबीन में जुट गई थी, जिसे लोकेशन के आधार पर कोरबा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।(Crime news)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

भाजयुमो नेता रौशन सिंह बने छत्तीसगढ़ भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बोले – संगठन को...

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए...

Road Accident: पेड़ से टकराई कार, आग लगने से जलकर खाक, इस वजह से...

Road Accident : बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। रतनपुर क्षेत्र के...

government scheme failure : जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से बच्चों के पोषण और...

government scheme failure : सारंगढ़ (डेस्क) सरकार द्वारा चलाई जा रही आंगनबाड़ी योजनाएं बच्चों के पोषण, शिक्षा और समग्र...

Election news : छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ चुनाव: बिलासपुर जिला शाखा में 6 जुलाई...

Election news : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संगठन की बिलासपुर जिला इकाई के लिए जिलाध्यक्ष पद का चुनाव 6...

हाईवे में रेलिंग चोरी की, ई – रिक्शा भी किया गया चोरों से बरामद,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में हुई हाईवे रेलिंग चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे में...

अरपा की सहायक नदी की खोज…वह ‘सड़क’ से ‘झील’ बन गई…नगर निगम को धन्यवाद...

शाश्वत शुक्ल / बिलासपुर। कभी सोचा था कि अरपा नदी की सहायक नदियाँ भी होंगी ? लेकिन अब सड़कों...

तलवार से केक काटते का वीडियो वायरल, वहीं बंदूक के साथ भी डाला इंस्टाग्राम...

बलौदाबाजार। जिले के गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र में एक युवक द्वारा तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर...

भगवान भोले शंकर की निकली बारात, श्री हनुमान सेवा समिति ने में किया भव्य...

बिलासपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर क्षत्री समाज द्वारा निकाली गई। भगवान भोले की बारात निकली गई। फिर बारात रामसेतु...

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 26 फरवरी को भव्य कार्यक्रम का आयोजन, संध्या आरती...

बिलासपुर। जिले में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 26 फरवरी 2025 को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा...

Most Popular