कार की टक्कर से इंजीनियर गंभीर…. पैर और कमर में गंभीर चोटें, अपोलो अस्पताल किया रेफर, इस वजह से बची जान…

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर – तेज रफ्तार कार ने इंजीनियर को टक्कर मार दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण करने के लिए इंजीनियर फील्ड पर निकला था। हादसे में इंजीनियर के पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रतनपुर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में घायल इंजीनियर का उपचार अपोलो में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पदस्थ इंजीनियर आशीष कमलेश शनिवार सुबह बेलगहना क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने निकले थे। वे स्कूटी से रतनपुर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे हाईवे से रतनपुर नगर की ओर मुड़े, सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद इंजीनियर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहां मौजूद लोगों ने तुरंत एक गुजरती पिकअप को रोककर उन्हें अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके पैर और कमर में गंभीर चोटें होने की पुष्टि की और उन्हें उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंजीनियर ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण उनके सिर में चोट नहीं आई। हादसे के दौरान हेलमेट में खरोंचें जरूर आईं, लेकिन इसी ने उनकी जान बचा ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

मिथिलांगन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर अध्यक्ष और मनोरंजन उपाध्यक्ष बने

बिलासपुर. मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कंपनी गार्डन में बैठक हुई।...

रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती...

90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान...

बिलासपुर - एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के...

घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में...

लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास...

निशांत तिवारी बिलासपुर - सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो...

हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी...

निशांत तिवारी मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो...

हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक...

निशांत तिवारी मस्तूरी - थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...

लूट : ज्वेलर्स संचालक से कट्टे की नोक में हुई लूट, हमलावरों ने फायरिंग,...

निशांत तिवारी बिलासपुर । बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है।...

थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने...

निशांत तिवारी बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है,...

Most Popular

निशांत तिवारी

बिलासपुर - तेज रफ्तार कार ने इंजीनियर को टक्कर मार दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण करने के लिए इंजीनियर फील्ड पर निकला था। हादसे में इंजीनियर के पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रतनपुर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में घायल इंजीनियर का उपचार अपोलो में जारी है।