Forensic Investigation : 14 दिन बाद चिन्मय का शव खंडहर स्कूल में मिला, गांव में पसरा मातम, क्या मोबाइल बनी मौत की वजह !

-

Forensic Investigation : बिलासपुर. जिले के भरारी गाँव में एक खंडहर सरकारी स्कूल के कमरे से 13 वर्षीय चिन्मय सूर्यवंशी का शव बरामद हुआ। चिन्मय 31 जुलाई को अचानक घर से गायब हो गया था और तब से उसकी कोई खबर नहीं मिली थी। बच्चे की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया गया कि बच्चा घर से मोबाइल लेकर निकला था, उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें – Bjp team: छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित, क्षेत्रीय व जातिगत संतुलन पर फोकस, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखिए लिस्ट

दोपहर को गाँव के ही पुरानी सरकारी स्कूल से एक अजीब और तेज दुर्गंध आने लगी, जिसे देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब मौके पर पहुँची, तो कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चिन्मय का शव देखा गया।वहीं प्राथमिक छानबीन से इस घटना को संदिग्ध हत्या के रूप में माना जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध आधार पर गाँव के दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ जारी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का वैज्ञानिक तरीके से पता लगाया जा सके। आसपास के लोगों से बात करने पर जानकारी मिली कि मोबाइल लेकर बच्चा घर से निकला था, जिसके बाद उसका पता नहीं चला है फिर 14 दिन बाद बच्चे का शव मिला।हालांकि जांच में सामने निकलकर आएगा कि आखिर किस वजह से चिन्मय की मौत हुई है। (Forensic Investigation)

Good News : जब सीमा दीदी ने बांटी 99 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी की सामग्री, इन बच्चों के खिले चेहरे, कहा – रोजाना करेंगे पढ़ाई…

गाँव में सन्नाटा, लोगों में आक्रोश

घटना के बाद भरारी गाँव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से एक मासूम की जान ली गई, वह न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गहरी चोट है। चिन्मय के परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस को बेटे के लापता होने की सूचना दी गई थी। उसके बाद भी बच्चे को समय रहते नहीं खोज सकी। परिवार अब आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहा है। ग्रामीण भी इस केस की तेजी से जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। (Forensic Investigation)

फॉरेंसिक टीम के इनपुट से होगा खुलासा

वहीं फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही केस में खुलासा होगा। पुलिस की जांच से यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह हत्या किसी व्यक्तिगत रंजिश या अन्य किसी मकसद से की गई थी या नहीं। (Forensic Investigation)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

मिथिलांगन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर अध्यक्ष और मनोरंजन उपाध्यक्ष बने

बिलासपुर. मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कंपनी गार्डन में बैठक हुई।...

रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती...

90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान...

बिलासपुर - एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के...

घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में...

लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास...

निशांत तिवारी बिलासपुर - सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो...

हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी...

निशांत तिवारी मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो...

हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक...

निशांत तिवारी मस्तूरी - थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...

लूट : ज्वेलर्स संचालक से कट्टे की नोक में हुई लूट, हमलावरों ने फायरिंग,...

निशांत तिवारी बिलासपुर । बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है।...

थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने...

निशांत तिवारी बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है,...

Most Popular

Forensic Investigation : बिलासपुर. जिले के भरारी गाँव में एक खंडहर सरकारी स्कूल के कमरे से 13 वर्षीय चिन्मय सूर्यवंशी का शव बरामद हुआ। चिन्मय 31 जुलाई को अचानक घर से गायब हो गया था और तब से उसकी कोई खबर नहीं मिली थी। बच्चे की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया गया कि बच्चा घर से मोबाइल लेकर निकला था, उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। यह भी पढ़ें - Bjp team: छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित, क्षेत्रीय व जातिगत संतुलन पर फोकस, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखिए लिस्ट दोपहर को गाँव के ही पुरानी सरकारी स्कूल से एक अजीब और तेज दुर्गंध आने लगी, जिसे देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब मौके पर पहुँची, तो कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चिन्मय का शव देखा गया।वहीं प्राथमिक छानबीन से इस घटना को संदिग्ध हत्या के रूप में माना जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध आधार पर गाँव के दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ जारी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का वैज्ञानिक तरीके से पता लगाया जा सके। आसपास के लोगों से बात करने पर जानकारी मिली कि मोबाइल लेकर बच्चा घर से निकला था, जिसके बाद उसका पता नहीं चला है फिर 14 दिन बाद बच्चे का शव मिला।हालांकि जांच में सामने निकलकर आएगा कि आखिर किस वजह से चिन्मय की मौत हुई है। (Forensic Investigation) Good News : जब सीमा दीदी ने बांटी 99 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी की सामग्री, इन बच्चों के खिले चेहरे, कहा – रोजाना करेंगे पढ़ाई… गाँव में सन्नाटा, लोगों में आक्रोश घटना के बाद भरारी गाँव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से एक मासूम की जान ली गई, वह न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गहरी चोट है। चिन्मय के परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस को बेटे के लापता होने की सूचना दी गई थी। उसके बाद भी बच्चे को समय रहते नहीं खोज सकी। परिवार अब आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहा है। ग्रामीण भी इस केस की तेजी से जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। (Forensic Investigation) फॉरेंसिक टीम के इनपुट से होगा खुलासा वहीं फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही केस में खुलासा होगा। पुलिस की जांच से यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह हत्या किसी व्यक्तिगत रंजिश या अन्य किसी मकसद से की गई थी या नहीं। (Forensic Investigation)