Illegal Registry : भू-माफिया और अफसरों की मिलीभगत से नगर निगम की जमीन पर कब्जा, नक्शों से रास्ता किया गायब

-

Illegal Registry : बिलासपुर। शहर के मैग्नेटो मॉल के सामने जूना बिलासपुर क्षेत्र में राजस्व अधिकारियों की सांठगांठ से नगर निगम की कीमती जमीन पर एक महिला की निजी जमीन “दिखाकर” कब्जा कर लिया गया। मामले में सामने आया है कि एक भू-माफिया ने पहले उक्त जमीन को कौड़ियों के भाव खरीदा, फिर उसमें से हिस्सेदारी बेच दी।

Illegal Registry : भू-माफिया और अफसरों की मिलीभगत से नगर निगम की जमीन पर कब्जा, नक्शों से रास्ता किया गायब

दस्तावेजों के अनुसार, पटवारी हल्का नंबर 36 के खसरा नंबर 723 की भूमि लंबे समय से विवादित रही है। इस खसरे से लगी नगर निगम की दो खसरों वाली भूमि — एक 1200 वर्गफीट और दूसरा 35 वर्गफीट — राजस्व रिकॉर्ड में “रास्ता मद” के रूप में दर्ज है। बावजूद इसके, इस सार्वजनिक जमीन पर निजी स्वामित्व दर्शाकर कब्जा कर लिया गया। (Illegal Registry)

यह भी पढ़ें -: Police raid: जुआरी एयर स्पेस से पहुंचे थे जुआ खेलने ! फिर हो गया गायब… 17 आरोपियों की लिस्ट जारी, लेकिन फोटो में दिखे 18… इनमें से इतने प्रॉपर्टी डीलर…कुछ नेताओं पर रहम भी…

इस तरह की जमीन की हेराफेरी 

आरोप है कि भू-माफिया अश्वनी यादव उर्फ पप्पू यादव ने उर्मिला उर्फ सुधा चौहान की 12 डिसमिल जमीन को (खसरा नंबर 723/208) नगर निगम की जमीन पर बिठवा लिया। इस भूमि की खरीद-बिक्री का सौदा 21 लाख रुपए में हुआ, और एक युवक को पावर ऑफ अटॉर्नी दिलवाकर उसी के माध्यम से जमीन की रजिस्ट्री अश्वनी यादव के नाम करा ली गई — वह भी बिना सीमांकन के। बाद में तहसील न्यायालय में सीमांकन हेतु आवेदन दिया गया, जिस पर तहसीलदार के आदेश के बाद आरआई और पटवारी की रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा गया कि सुधा चौहान ने रास्ते की जमीन पर कब्जा किया है।(Illegal Registry)

यह भी पढ़ें -: Land Acquisition Scam : सुसाइड नोट में 2 पत्र लिखे – पहले में कहा- ‘मैं दोषी नहीं हूं’, दूसरे पत्र में कलेक्टर से निलंबन की बहाली का निवेदन किया, फिर लगाई फांसी…

फिर नक्शों में फेरबदल कर पेश किया फर्जी दस्तावेज

पटवारी द्वारा जारी पहले नजरी-नक्शे में जहां रास्ते की जमीन स्पष्ट रूप से चिन्हित थी, वहीं बाद में उसी नक्शे से “रास्ता” शब्द हटाकर नया नजरी-नक्शा तहसील न्यायालय में पेश कर दिया गया। इसी आधार पर अश्वनी यादव को जमीन पर स्वामित्व दिला दिया गया।फिलहाल, इस विवादित जमीन का एक हिस्सा दूसरे पक्ष को बेचा गया है, और उसका नामांतरण आवेदन बिलासपुर तहसील कार्यालय में लंबित है। (Illegal Registry)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

मिथिलांगन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर अध्यक्ष और मनोरंजन उपाध्यक्ष बने

बिलासपुर. मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कंपनी गार्डन में बैठक हुई।...

रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती...

90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान...

बिलासपुर - एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के...

घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में...

लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास...

निशांत तिवारी बिलासपुर - सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो...

हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी...

निशांत तिवारी मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो...

हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक...

निशांत तिवारी मस्तूरी - थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...

लूट : ज्वेलर्स संचालक से कट्टे की नोक में हुई लूट, हमलावरों ने फायरिंग,...

निशांत तिवारी बिलासपुर । बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है।...

थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने...

निशांत तिवारी बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है,...

Most Popular

Illegal Registry : बिलासपुर। शहर के मैग्नेटो मॉल के सामने जूना बिलासपुर क्षेत्र में राजस्व अधिकारियों की सांठगांठ से नगर निगम की कीमती जमीन पर एक महिला की निजी जमीन "दिखाकर" कब्जा कर लिया गया। मामले में सामने आया है कि एक भू-माफिया ने पहले उक्त जमीन को कौड़ियों के भाव खरीदा, फिर उसमें से हिस्सेदारी बेच दी। Illegal Registry : भू-माफिया और अफसरों की मिलीभगत से नगर निगम की जमीन पर कब्जा, नक्शों से रास्ता किया गायब दस्तावेजों के अनुसार, पटवारी हल्का नंबर 36 के खसरा नंबर 723 की भूमि लंबे समय से विवादित रही है। इस खसरे से लगी नगर निगम की दो खसरों वाली भूमि — एक 1200 वर्गफीट और दूसरा 35 वर्गफीट — राजस्व रिकॉर्ड में "रास्ता मद" के रूप में दर्ज है। बावजूद इसके, इस सार्वजनिक जमीन पर निजी स्वामित्व दर्शाकर कब्जा कर लिया गया। (Illegal Registry) यह भी पढ़ें -: Police raid: जुआरी एयर स्पेस से पहुंचे थे जुआ खेलने ! फिर हो गया गायब… 17 आरोपियों की लिस्ट जारी, लेकिन फोटो में दिखे 18… इनमें से इतने प्रॉपर्टी डीलर…कुछ नेताओं पर रहम भी… इस तरह की जमीन की हेराफेरी  आरोप है कि भू-माफिया अश्वनी यादव उर्फ पप्पू यादव ने उर्मिला उर्फ सुधा चौहान की 12 डिसमिल जमीन को (खसरा नंबर 723/208) नगर निगम की जमीन पर बिठवा लिया। इस भूमि की खरीद-बिक्री का सौदा 21 लाख रुपए में हुआ, और एक युवक को पावर ऑफ अटॉर्नी दिलवाकर उसी के माध्यम से जमीन की रजिस्ट्री अश्वनी यादव के नाम करा ली गई — वह भी बिना सीमांकन के। बाद में तहसील न्यायालय में सीमांकन हेतु आवेदन दिया गया, जिस पर तहसीलदार के आदेश के बाद आरआई और पटवारी की रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा गया कि सुधा चौहान ने रास्ते की जमीन पर कब्जा किया है।(Illegal Registry) यह भी पढ़ें -: Land Acquisition Scam : सुसाइड नोट में 2 पत्र लिखे – पहले में कहा- ‘मैं दोषी नहीं हूं’, दूसरे पत्र में कलेक्टर से निलंबन की बहाली का निवेदन किया, फिर लगाई फांसी… फिर नक्शों में फेरबदल कर पेश किया फर्जी दस्तावेज पटवारी द्वारा जारी पहले नजरी-नक्शे में जहां रास्ते की जमीन स्पष्ट रूप से चिन्हित थी, वहीं बाद में उसी नक्शे से "रास्ता" शब्द हटाकर नया नजरी-नक्शा तहसील न्यायालय में पेश कर दिया गया। इसी आधार पर अश्वनी यादव को जमीन पर स्वामित्व दिला दिया गया।फिलहाल, इस विवादित जमीन का एक हिस्सा दूसरे पक्ष को बेचा गया है, और उसका नामांतरण आवेदन बिलासपुर तहसील कार्यालय में लंबित है। (Illegal Registry)