रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर जेवर लेकर फरार…

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और आलमारी तोड़ते हुए सोने-चांदी के जेवर तथा नगदी सहित लगभग 4.50 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है और रहवासी अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े-: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान दिलाने स्व सहायता समूह से मांगा था 1 लाख

यह भी पढ़े -: घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व सरपंच,सचिव समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज…
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शैलेश मिश्रा, जो रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं, 19 फरवरी को अपने परिवार के साथ बलौदाबाजार में भांजे की शादी में शामिल होने गए हुए थे। 21 फरवरी को जब वे वापस अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर उन्होंने कमरों की तलाशी ली तो देखा कि आलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण, चांदी के जेवर और नगदी गायब थे। घटना की सूचना तत्काल सिविल लाइन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एस.आर. साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी की इस वारदात को गंभीरता से लिया गया है और संदिग्धों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। कॉलोनी के प्रवेश मार्गों और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा पुलिस ने किया है। इधर, घटना के बाद अभिषेक विहार फेस-2 के रहवासियों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

मिथिलांगन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर अध्यक्ष और मनोरंजन उपाध्यक्ष बने

बिलासपुर. मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कंपनी गार्डन में बैठक हुई।...

90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान...

बिलासपुर - एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के...

घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में...

लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास...

निशांत तिवारी बिलासपुर - सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो...

हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी...

निशांत तिवारी मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो...

हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक...

निशांत तिवारी मस्तूरी - थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...

लूट : ज्वेलर्स संचालक से कट्टे की नोक में हुई लूट, हमलावरों ने फायरिंग,...

निशांत तिवारी बिलासपुर । बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है।...

थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने...

निशांत तिवारी बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है,...

हत्या : फावड़ा मारकर पिता को मार डाला, घर के भीतर मिली क्षत विक्षत...

बिलासपुर - जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने...

Most Popular

निशांत तिवारी

बिलासपुर - शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और आलमारी तोड़ते हुए सोने-चांदी के जेवर तथा नगदी सहित लगभग 4.50 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है और रहवासी अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।