Masturi Firing Case : और कितने आदमी थे गब्बर, 2 आदमी थे सरदार… मस्तूरी गोलीकांड में बिलासपुर पुलिस ने अब तक कितने आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे ? 

-

Masturi Firing Case : बिलासपुर। मस्तूरी गोलीकांड मामले में बिलासपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। SSP रजनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने इस सनसनीखेज शूटआउट षड्यंत्र में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें एक किशोर भी शामिल है।

 

यह भी पढ़ें – False representation : सीवी रमन यूनिवर्सिटी का कमाल – आवासीय परिसर को बना दिया इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल!, नैक ग्रेडिंग के लिए दस्तावेजों में दिखाया कुछ और…

पुलिस ने बताया कि देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन (24 वर्ष) निवासी मोहतरा और अकबर खान (53 वर्ष) निवासी शिव विहार, मोपका चौक, सरकंडा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी गोलीकांड की साजिश में सक्रिय भूमिका में थे। इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कांग्रेस के निष्कासित युवा नेता विश्वजीत अनंत, उसके भाई अरमान उर्फ बलमजीत, चाहत उर्फ विक्रमजीत, ब्रायनजीत उर्फ आरजू, तथा सहयोगी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफीस और मोहम्मद मतीन उर्फ मोंटू शामिल हैं। (Masturi Firing Case)

Masturi Firing Case : और कितने आदमी थे गब्बर, 2 आदमी थे सरदार... मस्तूरी गोलीकांड में बिलासपुर पुलिस ने अब तक कितने आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे ? 

आरोपियों से जब्त किया गया देशी कट्टा और जिंदा कारतूस

पुलिस ने जांच के दौरान अब तक 3 देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टे, 6 मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस, 13 खाली खोखे और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वहीं, हाल ही में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अरमान और चाहत की निशानदेही पर 1 देशी पिस्टल, 1 कट्टा और 1 जिंदा कारतूस अतिरिक्त रूप से बरामद किए गए हैं। (Masturi Firing Case)

Masturi Firing Case : और कितने आदमी थे गब्बर, 2 आदमी थे सरदार... मस्तूरी गोलीकांड में बिलासपुर पुलिस ने अब तक कितने आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे ? 

जमीन विवाद और वर्चस्व की लड़ाई की वजह से हुई साजिश

मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत और कांग्रेस नेता नितेश सिंह ठाकुर के बीच जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई लंबे समय से चल रही थी। इसी रंजिश के चलते विश्वजीत अनंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह हमला रचा। आरोपियों ने नितेश सिंह की रोजमर्रा की गतिविधियों की रेकी की और 28 अक्टूबर की शाम मस्तूरी जनपद कार्यालय के पास फायरिंग की, जिसमें नितेश सिंह के सहयोगी राजू सिंह और चंद्रकांत सिंह ठाकुर घायल हुए थे। (Masturi Firing Case)

SSP रजनेश सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालते हुए कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान संगठित अपराध की धारा 111 (BNS) भी जोड़ी गई है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस ने उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। यानी एंड टू एंड की कार्रवाई की बात कही जा रही है। (Masturi Firing Case)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

मिथिलांगन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर अध्यक्ष और मनोरंजन उपाध्यक्ष बने

बिलासपुर. मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कंपनी गार्डन में बैठक हुई।...

रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती...

90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान...

बिलासपुर - एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के...

घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में...

लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास...

निशांत तिवारी बिलासपुर - सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो...

हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी...

निशांत तिवारी मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो...

हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक...

निशांत तिवारी मस्तूरी - थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...

लूट : ज्वेलर्स संचालक से कट्टे की नोक में हुई लूट, हमलावरों ने फायरिंग,...

निशांत तिवारी बिलासपुर । बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है।...

थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने...

निशांत तिवारी बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है,...

Most Popular

Masturi Firing Case : बिलासपुर। मस्तूरी गोलीकांड मामले में बिलासपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। SSP रजनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने इस सनसनीखेज शूटआउट षड्यंत्र में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें एक किशोर भी शामिल है।   यह भी पढ़ें - False representation : सीवी रमन यूनिवर्सिटी का कमाल – आवासीय परिसर को बना दिया इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल!, नैक ग्रेडिंग के लिए दस्तावेजों में दिखाया कुछ और… पुलिस ने बताया कि देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन (24 वर्ष) निवासी मोहतरा और अकबर खान (53 वर्ष) निवासी शिव विहार, मोपका चौक, सरकंडा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी गोलीकांड की साजिश में सक्रिय भूमिका में थे। इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कांग्रेस के निष्कासित युवा नेता विश्वजीत अनंत, उसके भाई अरमान उर्फ बलमजीत, चाहत उर्फ विक्रमजीत, ब्रायनजीत उर्फ आरजू, तथा सहयोगी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफीस और मोहम्मद मतीन उर्फ मोंटू शामिल हैं। (Masturi Firing Case) Masturi Firing Case : और कितने आदमी थे गब्बर, 2 आदमी थे सरदार... मस्तूरी गोलीकांड में बिलासपुर पुलिस ने अब तक कितने आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे ?  आरोपियों से जब्त किया गया देशी कट्टा और जिंदा कारतूस पुलिस ने जांच के दौरान अब तक 3 देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टे, 6 मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस, 13 खाली खोखे और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वहीं, हाल ही में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अरमान और चाहत की निशानदेही पर 1 देशी पिस्टल, 1 कट्टा और 1 जिंदा कारतूस अतिरिक्त रूप से बरामद किए गए हैं। (Masturi Firing Case) Masturi Firing Case : और कितने आदमी थे गब्बर, 2 आदमी थे सरदार... मस्तूरी गोलीकांड में बिलासपुर पुलिस ने अब तक कितने आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे ?  जमीन विवाद और वर्चस्व की लड़ाई की वजह से हुई साजिश मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत और कांग्रेस नेता नितेश सिंह ठाकुर के बीच जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई लंबे समय से चल रही थी। इसी रंजिश के चलते विश्वजीत अनंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह हमला रचा। आरोपियों ने नितेश सिंह की रोजमर्रा की गतिविधियों की रेकी की और 28 अक्टूबर की शाम मस्तूरी जनपद कार्यालय के पास फायरिंग की, जिसमें नितेश सिंह के सहयोगी राजू सिंह और चंद्रकांत सिंह ठाकुर घायल हुए थे। (Masturi Firing Case) SSP रजनेश सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालते हुए कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान संगठित अपराध की धारा 111 (BNS) भी जोड़ी गई है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस ने उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। यानी एंड टू एंड की कार्रवाई की बात कही जा रही है। (Masturi Firing Case)