गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस लीगल सेल ने लगाया न्याय चौपाल, लोगों को किया अधिकारों के प्रति जागरूक, लोगों का किया सम्मान

-

बिलासपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस लीगल सेल बिलासपुर ने सिरगिट्टी स्थित बन्नाक चौक में न्याय चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान “मेरा संविधान, मेरा अधिकार” पत्रिका का वितरण कर आम नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में उपस्थित छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस लीगल सेल के को – चेयरपर्सन अनमोल सिंह खनूजा ने बताया कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय की व्यवस्था धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। बीते कुछ वर्षों की नीतियों के कारण आम आदमी को रोजमर्रा की जिंदगी में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के सामने सलाह, सुरक्षा और समस्या समाधान को लेकर एक बड़ा गैप बन गया है, जिससे वे अपनी बड़ी समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस की न्याय चौपाल राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु, साथ ही युवा कांग्रेस राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपेश सिंह भदौरिया के निर्देश पर देशभर में न्याय चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ का पहला न्याय चौपाल बिलासपुर के सिरगिट्टी बन्नाक चौक से प्रारंभ किया गया है। आने वाले समय में यह कार्यक्रम प्रत्येक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान  छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस लीगल सेल के स्टेट कोऑर्डिनेटर अभिषेक पाण्डेय, भारतीय युवा कांग्रेस लीगल सेल के संयोजक अर्जीत तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

जानिए क्या है न्याय चौपाल

न्याय चौपाल का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह जानकारी देना है कि वे अपनी समस्याएं कहां रखें, किस विषय पर शिकायत करें और संबंधित अधिकारी से कैसे संपर्क करें। इस मंच के माध्यम से नागरिकों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। सिरगिट्टी बन्नाक चौक में लगाए गए न्याय चौपाल में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।


सफाई कर्मियों सहित समाजसेवियों का किया गया सम्मान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में दिन-रात सेवा देने वाले सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही गृहणियों एवं समाजसेवियों को भी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

मिथिलांगन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर अध्यक्ष और मनोरंजन उपाध्यक्ष बने

बिलासपुर. मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कंपनी गार्डन में बैठक हुई।...

रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती...

90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान...

बिलासपुर - एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के...

घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में...

लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास...

निशांत तिवारी बिलासपुर - सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो...

हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी...

निशांत तिवारी मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो...

हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक...

निशांत तिवारी मस्तूरी - थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...

लूट : ज्वेलर्स संचालक से कट्टे की नोक में हुई लूट, हमलावरों ने फायरिंग,...

निशांत तिवारी बिलासपुर । बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है।...

थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने...

निशांत तिवारी बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है,...

Most Popular

बिलासपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस लीगल सेल बिलासपुर ने सिरगिट्टी स्थित बन्नाक चौक में न्याय चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान “मेरा संविधान, मेरा अधिकार” पत्रिका का वितरण कर आम नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में उपस्थित छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस लीगल सेल के को - चेयरपर्सन अनमोल सिंह खनूजा ने बताया कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय की व्यवस्था धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। बीते कुछ वर्षों की नीतियों के कारण आम आदमी को रोजमर्रा की जिंदगी में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के सामने सलाह, सुरक्षा और समस्या समाधान को लेकर एक बड़ा गैप बन गया है, जिससे वे अपनी बड़ी समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस की न्याय चौपाल राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु, साथ ही युवा कांग्रेस राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपेश सिंह भदौरिया के निर्देश पर देशभर में न्याय चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ का पहला न्याय चौपाल बिलासपुर के सिरगिट्टी बन्नाक चौक से प्रारंभ किया गया है। आने वाले समय में यह कार्यक्रम प्रत्येक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान  छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस लीगल सेल के स्टेट कोऑर्डिनेटर अभिषेक पाण्डेय, भारतीय युवा कांग्रेस लीगल सेल के संयोजक अर्जीत तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

जानिए क्या है न्याय चौपाल...

न्याय चौपाल का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह जानकारी देना है कि वे अपनी समस्याएं कहां रखें, किस विषय पर शिकायत करें और संबंधित अधिकारी से कैसे संपर्क करें। इस मंच के माध्यम से नागरिकों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। सिरगिट्टी बन्नाक चौक में लगाए गए न्याय चौपाल में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।


सफाई कर्मियों सहित समाजसेवियों का किया गया सम्मान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में दिन-रात सेवा देने वाले सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही गृहणियों एवं समाजसेवियों को भी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।