सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष के जन्मदिन पर लोगों का लगा तांता… ग्राहक जागरूकता अभियान में बोले- सोना खुद एक ब्रांड है, किसी और नाम का मोहताज नहीं

-

Sarafa Association : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के जन्मदिवस पर मंगलवार को पूरे प्रदेशभर से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही उनके बिलासपुर स्थित कार्यालय में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से सर्राफा व्यापारी शामिल हुए।

समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कमल सोनी ने कहा- सोना खुद एक ब्रांड है, किसी और नाम का मोहताज नहीं। आज कुछ बड़ी कंपनियां झूठे ऑफर और विज्ञापनों के जरिए उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रही हैं। ये प्रलोभन ग्राहकों के विश्वास को तोड़ रहे हैं और पारंपरिक सर्राफा व्यापारियों की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन ने एक ग्राहक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को झूठे ऑफरों और भ्रामक विज्ञापनों से सावधान करना है।

सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष के जन्मदिन पर लोगों का लगा तांता... ग्राहक जागरूकता अभियान में बोले- सोना खुद एक ब्रांड है, किसी और नाम का मोहताज नहीं

सोना खरीदते समय सबसे पहले हॉलमार्क और होलोग्राम की करें जांच

अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा – ऑफर जूता-चप्पल या कपड़ों की बिक्री में हो सकता है, सोने-चांदी में नहीं। इन झूठे प्रलोभनों का असली मकसद ग्राहकों को भ्रमित कर अपने शोरूम तक बुलाना है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे सोना खरीदते समय सबसे पहले हॉलमार्क और होलोग्राम की जांच करें और केवल अपने विश्वसनीय व पारंपरिक दुकानदारों से ही खरीदारी करें। उन्होंने यह भी कहा कि “ब्रांडेड नाम नहीं, बल्कि हॉलमार्क और विश्वास ही असली पहचान है। हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित खरीदारी के लिए जागरूक करना और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाना है।”

सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष के जन्मदिन पर लोगों का लगा तांता... ग्राहक जागरूकता अभियान में बोले- सोना खुद एक ब्रांड है, किसी और नाम का मोहताज नहीं

कार्यक्रम में उपस्थित सर्राफा व्यापारियों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि कमल सोनी के नेतृत्व में एसोसिएशन ने प्रदेश में व्यापारिक एकजुटता, पारदर्शिता और उपभोक्ता विश्वास की नई दिशा दी है। त्योहारी माहौल के बीच छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का यह अभियान उपभोक्ता सुरक्षा और ईमानदार व्यापारिक परंपरा को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

मिथिलांगन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर अध्यक्ष और मनोरंजन उपाध्यक्ष बने

बिलासपुर. मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कंपनी गार्डन में बैठक हुई।...

रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती...

90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान...

बिलासपुर - एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के...

घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में...

लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास...

निशांत तिवारी बिलासपुर - सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो...

हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी...

निशांत तिवारी मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो...

हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक...

निशांत तिवारी मस्तूरी - थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...

लूट : ज्वेलर्स संचालक से कट्टे की नोक में हुई लूट, हमलावरों ने फायरिंग,...

निशांत तिवारी बिलासपुर । बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है।...

थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने...

निशांत तिवारी बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है,...

Most Popular

Sarafa Association : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के जन्मदिवस पर मंगलवार को पूरे प्रदेशभर से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही उनके बिलासपुर स्थित कार्यालय में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से सर्राफा व्यापारी शामिल हुए। समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कमल सोनी ने कहा- सोना खुद एक ब्रांड है, किसी और नाम का मोहताज नहीं। आज कुछ बड़ी कंपनियां झूठे ऑफर और विज्ञापनों के जरिए उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रही हैं। ये प्रलोभन ग्राहकों के विश्वास को तोड़ रहे हैं और पारंपरिक सर्राफा व्यापारियों की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन ने एक ग्राहक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को झूठे ऑफरों और भ्रामक विज्ञापनों से सावधान करना है। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष के जन्मदिन पर लोगों का लगा तांता... ग्राहक जागरूकता अभियान में बोले- सोना खुद एक ब्रांड है, किसी और नाम का मोहताज नहीं सोना खरीदते समय सबसे पहले हॉलमार्क और होलोग्राम की करें जांच अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा - ऑफर जूता-चप्पल या कपड़ों की बिक्री में हो सकता है, सोने-चांदी में नहीं। इन झूठे प्रलोभनों का असली मकसद ग्राहकों को भ्रमित कर अपने शोरूम तक बुलाना है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे सोना खरीदते समय सबसे पहले हॉलमार्क और होलोग्राम की जांच करें और केवल अपने विश्वसनीय व पारंपरिक दुकानदारों से ही खरीदारी करें। उन्होंने यह भी कहा कि “ब्रांडेड नाम नहीं, बल्कि हॉलमार्क और विश्वास ही असली पहचान है। हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित खरीदारी के लिए जागरूक करना और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाना है।” सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष के जन्मदिन पर लोगों का लगा तांता... ग्राहक जागरूकता अभियान में बोले- सोना खुद एक ब्रांड है, किसी और नाम का मोहताज नहीं कार्यक्रम में उपस्थित सर्राफा व्यापारियों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि कमल सोनी के नेतृत्व में एसोसिएशन ने प्रदेश में व्यापारिक एकजुटता, पारदर्शिता और उपभोक्ता विश्वास की नई दिशा दी है। त्योहारी माहौल के बीच छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का यह अभियान उपभोक्ता सुरक्षा और ईमानदार व्यापारिक परंपरा को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित हो रहा है।