रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने डीएसपी कल्पना वर्मा को पुलिस के गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वर्तमान में दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ हैं। निलंबन का आदेश भी जारी कर दिया गया है। निलंबन अवधि में कल्पना वर्मा का मुख्यालय, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर रहेगा। हालांकि लगातार जांच अभी जारी है। इसके बाद भी कई और खुलासे हो सकते हैं।
यह भी पढ़े -: Road Accident: 3 बार कार पलटी तो मौके पर ही कांग्रेस नेता की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल, खाई में गिरी कार… देखिए Video

वहीं शिकायत की प्राथमिक जांच में उनके खिलाफ वित्तीय लेनदेन, जांच में दिए गए कथनों और व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभासी, कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करना, अपने पद का दुरूपयोग करना व अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित करने के आरोप सामने आए हैं। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत है। जिसे देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में कल्पना वर्मा का पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़े -: श्री हनुमान सेवा समिति : रामसेतु चौक सरकंडा में 39वां सामूहिक हनुमान चालीसा महापाठ संपन्न, भोग प्रसाद भी किया वितरण

Dsp कल्पना और कारोबारी दीपक से जुड़े विवाद में सामने आया चौंकाने वाली जांच
बता दें कि डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े विवाद में जांच के दौरान कई गंभीर तथ्य सामने आए थे। सरकार के निर्देश पर एडिशनल एसपी स्तर पर कराई गई जांच की करीब 1475 पेज की रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपी गई थी। इस रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किए गए थे। जांच रिपोर्ट में डीएसपी वर्मा और दीपक टंडन के बीच हुई व्हाट्सएप चैट सामने आई, जिनमें पुलिस विभाग से जुड़ी संवेदनशील और खुफिया जानकारियां साझा किए जाने का उल्लेख था, जो खुफिया जानकारी लीक करने जैसे गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। वहीं अब शासन ने एक्शन लेते हुए डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है।
