अवैध संबंध के विवाद में फल कारोबारी पर धारदार चाकू से किया जानलेवा हमला, अस्पताल में हुई मौत… रायपुर फरार हो गया था आरोपी, गिरफ्तार

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फल दुकान संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद फरार होकर रायपुर चला गया था, जहां से पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। वहीं घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार 7 जून की रात करीब 9:30 बजे तिफरा स्थित फल व्यवसायी मनीष गोस्वामी अपनी दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट वहां पहुंचा और पीछे से पकड़कर उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पर थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 409/2026 के तहत धारा 103 एवं 115(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घायल मनीष गोस्वामी का आरोपी के परिवार की एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध था। महिला को मनीष द्वारा ग्राम सैदा में रखे जाने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी दुर्गेश साहू के मन में उसके प्रति गहरा आक्रोश था। इसी रंजिश के चलते उसने हत्या की नीयत से हमला करने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। घायल मनीष गोस्वामी को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

रायपुर से आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ा

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रायपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद सिरगिट्टी पुलिस की टीम तत्काल रायपुर रवाना हुई और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

रिश्वतखोर : बिलासपुर में ACB ने पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते...

निशांत तिवारी बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

कोल वाशरी की काली धूल से ग्रामीण परेशान , स्वास्थ्य, खेती और पर्यावरण पर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों में कोल वाशरी से उड़ने वाली कोयले की धूल...

लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में,यहाँ पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है…...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की मस्तूरी पुलिस ने कोयला में अफरा-तफरी कर मिलावटी कोयला सप्लाई करने वाले गिरोह का...

पति-पत्नी करंट के चपेट में आए, दोनों की हुई मौत… कपड़ा सुखाने के दौरान...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी...

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

Most Popular