कोल वाशरी जनसुनवाई : आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर लोगों में जागी उम्मीदें…रोजगार की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

-

डेस्कबिलासपुर। क्षेत्र में प्रस्तावित कोल वाशरी परियोजना को लेकर आयोजित जनसुनवाई में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों की बड़ी संख में भागीदारी रही। जनसुनवाई के दौरान रोजगार, क्षेत्रीय विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर लोगों ने अपनी उम्मीदें व्यक्त कीं। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, परियोजना प्रबंधन, जनप्रतिनिधियों और आसपास के गांवों के नागरिकों की उपस्थिति रही। इस दौरान परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन, सामाजिक विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर प्रकाश डाला गया।

स्थानीय युवाओं ने कहा कि लंबे समय से रोजगार के सीमित अवसरों के कारण क्षेत्र के युवाओं को बाहर जाना पड़ता है। उनका मानना है कि कोल वाशरी परियोजना शुरू होने से स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। युवाओं ने तकनीकी, प्रशासनिक, परिवहन तथा अन्य सहायक क्षेत्रों में रोजगार सृजन की संभावना जताई। ग्रामीणों ने भी परियोजना का समर्थन करते हुए कहा कि औद्योगिक विकास के साथ सड़क, बिजली, पानी और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होता है, जिसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिलता है। इस दौरान स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने तथा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने की मांग भी उठाई गई। जनसुनवाई में परियोजना के संभावित पर्यावरणीय प्रभावों पर भी चर्चा हुई।

पर्यावरणीय मानकों और आधुनिक तकनीकों के अनुरूप होगा संचालन

अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने बताया कि परियोजना का संचालन निर्धारित पर्यावरणीय मानकों और आधुनिक तकनीकों के अनुरूप किया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण तथा हरित क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक उपाय किए जाने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपने सुझाव एवं मांगें प्रशासन और परियोजना प्रबंधन के समक्ष रखीं। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई जनसुनवाई में युवाओं का उत्साह और सहभागिता प्रमुख आकर्षण रही। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि परियोजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा विकास के नए अवसर सृजित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

पति-पत्नी करंट के चपेट में आए, दोनों की हुई मौत… कपड़ा सुखाने के दौरान...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी...

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

विदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या के विरोध...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हो रही घटनाओं, भारतीय तिरंगे...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

चरित्र शंका : आँखों में मिर्ची पाउडर डाला, फिर युवक की पत्थर से सिर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। चरित्र शंका के चलते एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के मामले में...

स्क्रैप कंपनी के एचआर ने रखा अपना पक्ष, कहा – दस्तावेज दिखाने पर थाने...

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में स्क्रैप सामग्री के परिवहन के दौरान हुई पुलिस जांच का मामला चर्चा में है। इस...

52 पत्ती के साथ तालाब किनारे 8 जुआरी धराए, 25 हजार रुपए सहित 6...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम खैरा स्थित दर्री तालाब के...

2 आरक्षक लाईन अटैच, 18 पुलिस कर्मचारियों का फेरबदल, SI से लेकर आरक्षक तक...

निशांत तिवारी बिलासपुर। जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है।...

अवैध संबंध के विवाद में फल कारोबारी पर धारदार चाकू से किया जानलेवा हमला,...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फल दुकान संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को...

Most Popular

डेस्क -बिलासपुर। क्षेत्र में प्रस्तावित कोल वाशरी परियोजना को लेकर आयोजित जनसुनवाई में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों की बड़ी संख में भागीदारी रही। जनसुनवाई के दौरान रोजगार, क्षेत्रीय विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर लोगों ने अपनी उम्मीदें व्यक्त कीं। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, परियोजना प्रबंधन, जनप्रतिनिधियों और आसपास के गांवों के नागरिकों की उपस्थिति रही। इस दौरान परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन, सामाजिक विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर प्रकाश डाला गया।