युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत… अचानक गहरे पानी में जाने से हुई घटना… SDRF की सहायता से शव को निकाला बाहर…

-

डेस्क / बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में हाईवे किनारे स्थित तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जिससे इलाके में मातम पसर गया। मृतक की पहचान तापस कश्यप 35 वर्ष, निवासी कुंदरापारा तिफरा थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को तापस कश्यप अपने रिश्तेदार सुनील कुमार कश्यप और अन्य साथियों राहुल विश्वकर्मा, प्रदीप साहू, गोरेलाल साहू व गेडा यादव के साथ राहुल की नई कार से खम्हरिया गए थे। वहां से लौटने के दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे सभी लोग ग्राम संबलपुर स्थित हाईवे किनारे तालाब में नहाने के लिए रुके। नहाने के दौरान तापस कश्यप तैरते हुए तालाब के गहरे पानी में चला गया और अचानक डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में सुनील कुमार कश्यप की सूचना पर सकरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

रिश्वतखोर : बिलासपुर में ACB ने पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते...

निशांत तिवारी बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में,यहाँ पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है…...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की मस्तूरी पुलिस ने कोयला में अफरा-तफरी कर मिलावटी कोयला सप्लाई करने वाले गिरोह का...

बच्चों की नजर से माता-पिता के प्यार की कहानी‘बस एक छुट्टी’ ने मंच से...

डेस्क / नई दिल्ली। बच्चों की भावनाओं, उनके सपनों और अभिभावकों के प्रति उनकी सोच को संवेदनशील ढंग से...

पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच :  नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न, केंद्रीय...

डेस्क / बिलासपुर। अमृत वर्षा, छठी मईया के जयघोष और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच रविवार की रात...

कोयले के धूल से घुट रहा पूरा गांव, बच्चों और बुजुर्गों के फेफड़े हो...

निशांत तिवारी बिलासपुर। विकास और औद्योगिक विस्तार के दावों के बीच बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों...

पत्रकारों के विरुद्ध कथित एकतरफा कार्रवाई और निष्पक्ष जांच के बिना FIR दर्ज किए...

निशांत तिवारी बिलासपुर। पत्रकारों के विरुद्ध कथित एकतरफा कार्रवाई और बिना निष्पक्ष जांच एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध...

एजुकेशन हब बाल वाटिका का शैक्षणिक आयोजन का हुआ समापन, प्रतिभाशाली बच्चों को किया...

डेस्क / बिलासपुर। रामा ग्रीन सिटी स्थित एजुकेशन हब बाल वाटिका द्वारा बच्चों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास...

नजदीकियां… फिर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग : भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और करोड़ों रुपए इन्वेस्ट...

निशांत तिवारी बिलासपुर। न्यायधानी की एक भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म करने के मामले में राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया...

Most Popular

डेस्क / बिलासपुर - जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में हाईवे किनारे स्थित तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जिससे इलाके में मातम पसर गया। मृतक की पहचान तापस कश्यप 35 वर्ष, निवासी कुंदरापारा तिफरा थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।