बिलासपुर: देर रात डीजे और पटाखों के शोर से लोग परेशान, न्यायाधीश रोकने पहुंचे तो मारपीट और जान से मारने की धमकी, अभय बरुआ समेत अन्य पर FIR दर्ज

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित जूनियर एमआईजी इलाके में देर रात डीजे बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। FIR के मुताबिक, शोर-शराबे का विरोध करने पहुंचे न्यायिक अधिकारी और उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने अभय बरुआ और उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
FIR में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता 31 अक्टूबर 2026 को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने परिवार के साथ राजकिशोर नगर स्थित ससुराल आए हुए थे। रात करीब 11 बजे इलाके में तेज आवाज में डीजे बजाने और पटाखे फोड़ने की आवाज सुनाई दी। करीब 45 मिनट तक लगातार शोर होने के बाद वे घर से बाहर निकले और स्थिति देखने पहुंचे। शिकायत में बताया गया है कि मौके पर करीब 100 से 200 लोगों की भीड़ मौजूद थी। शिकायतकर्ता ने डीजे और पटाखों के शोर को लेकर वहां मौजूद लोगों से बात की। आरोप है कि इसी दौरान अभय बरुआ और उसके साथियों ने विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। FIR में अभय बरुआ एवं उसके अन्य साथियों को आरोपी बताया गया है।

पत्नी और परिजनों से भी मारपीट का आरोप
FIR के मुताबिक, बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े फट गए तथा उनकी पत्नी और अन्य परिजनों को भी चोटें आईं। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

सेवा संकल्प रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने किया महादान, निःशुल्क बांटे...

बिलासपुर। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर में सेवा संकल्प–विशाल रक्तदान शिविर का...

सर्वविप्र महिला समाज ने किया कुमकुमार्चन, कन्या भोज और गरबा का आयोजन

बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वविप्र महिला समाज की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर को बंसीवाला, रामा मैग्नेटो...

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और...

मस्तूरी। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर...

टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ फेम पूजा गौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी शामिल, 11...

निशांत तिवारी बिलासपुर। नवरात्रि के अवसर पर शहर में गरबा उत्सव की धूम देखने को मिलेगी। पिछले चार वर्षों से...

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा, उदय को जिला...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की...

दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस...

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब...

Most Popular

निशांत तिवारी

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित जूनियर एमआईजी इलाके में देर रात डीजे बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। FIR के मुताबिक, शोर-शराबे का विरोध करने पहुंचे न्यायिक अधिकारी और उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने अभय बरुआ और उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता 31 अक्टूबर 2026 को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने परिवार के साथ राजकिशोर नगर स्थित ससुराल आए हुए थे। रात करीब 11 बजे इलाके में तेज आवाज में डीजे बजाने और पटाखे फोड़ने की आवाज सुनाई दी। करीब 45 मिनट तक लगातार शोर होने के बाद वे घर से बाहर निकले और स्थिति देखने पहुंचे। शिकायत में बताया गया है कि मौके पर करीब 100 से 200 लोगों की भीड़ मौजूद थी। शिकायतकर्ता ने डीजे और पटाखों के शोर को लेकर वहां मौजूद लोगों से बात की। आरोप है कि इसी दौरान अभय बरुआ और उसके साथियों ने विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। FIR में अभय बरुआ एवं उसके अन्य साथियों को आरोपी बताया गया है।

पत्नी और परिजनों से भी मारपीट का आरोप FIR के मुताबिक, बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े फट गए तथा उनकी पत्नी और अन्य परिजनों को भी चोटें आईं। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।