न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल, नगर निगम की नाक के नीचे बेच दी जमीन

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठगेश गुप्ता, रूपेश गुप्ता और पार्टनरों ने मिलकर जमीन बेच दी। जहां संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग खुलेआम की जा रही है, लेकिन नगर निगम की ओर से न तो जांच की जा रही है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई दिखाई दे रही है। निगम की अनदेखी के कारण अवैध प्लाटिंग का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है मानो नगर निगम ने इस ओर से आंखें मूंद ली हों। रहवासियों के अनुसार, अवैध प्लाटिंग के दौरान नगर नियोजन के मूल नियमों का पालन नहीं किया जाता। प्लॉट काटते समय नालियों, जल निकासी, सड़कों और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए पर्याप्त स्थान नहीं छोड़ा जाता। इसका खामियाजा बाद में यहां रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है।

बारिश के समय इस वजह से भरता है पानी

बारिश के मौसम में यही समस्या गंभीर रूप ले लेती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है, लेकिन अभी भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

अवैध प्लाटिंग की वजह से होता है जल भराव – कलेक्टर

गौरतलब है कि हाल ही में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी यह बात कही थी कि शहर में जलभराव की एक बड़ी वजह अवैध प्लाटिंग है। उन्होंने स्पष्ट किया था कि बिना नियोजन के विकसित की गई कॉलोनियों में नालियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहता है, जिसके कारण बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा, उदय को जिला...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की...

दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस...

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब...

चैंबर की राजनीति गरमाई: संशोधन मुद्दे पर कमल सोनी ने खोला मोर्चा, कहा –...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिलासपुर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और त्यागपत्र...

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

Most Popular

निशांत तिवारी बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठगेश गुप्ता, रूपेश गुप्ता और पार्टनरों ने मिलकर जमीन बेच दी। जहां संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग खुलेआम की जा रही है, लेकिन नगर निगम की ओर से न तो जांच की जा रही है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई दिखाई दे रही है। निगम की अनदेखी के कारण अवैध प्लाटिंग का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है मानो नगर निगम ने इस ओर से आंखें मूंद ली हों। रहवासियों के अनुसार, अवैध प्लाटिंग के दौरान नगर नियोजन के मूल नियमों का पालन नहीं किया जाता। प्लॉट काटते समय नालियों, जल निकासी, सड़कों और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए पर्याप्त स्थान नहीं छोड़ा जाता। इसका खामियाजा बाद में यहां रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है। बारिश के समय इस वजह से भरता है पानी बारिश के मौसम में यही समस्या गंभीर रूप ले लेती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है, लेकिन अभी भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अवैध प्लाटिंग की वजह से होता है जल भराव - कलेक्टर गौरतलब है कि हाल ही में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी यह बात कही थी कि शहर में जलभराव की एक बड़ी वजह अवैध प्लाटिंग है। उन्होंने स्पष्ट किया था कि बिना नियोजन के विकसित की गई कॉलोनियों में नालियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहता है, जिसके कारण बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।