गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी, वीर शहीदों को किया नमन

-

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान की प्रस्तुति हुई, जिसके साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीबीआई मजिस्ट्रेट प्रभाकर ग्वाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गंधर्व समाज की अध्यक्ष कौशिल्या गंधर्व तथा समाज के सचिव एवं भाजपा नेता राजकुमार गंधर्व सहित समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि प्रभाकर ग्वाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। समाज की अध्यक्ष कौशिल्या गंधर्व ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने दायित्वों के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, सामाजिक सेवा और रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। समाज के सचिव राजकुमार गंधर्व ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की रक्षा केवल सीमा पर तैनात जवानों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर सामाजिक उत्थान और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले महापुरुषों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में रामकुमार गंधर्व, राम शरण गंगे, कृष्ण कुमार चौहान, पंकज गंधर्व, विजय सागर, दुर्गा गंधर्व सहित गंधर्व समाज के अनेक सदस्य एवं आसपास के मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन ने पूरे गंधर्व समाज में उत्साह, उमंग और देशभक्ति का माहौल बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

NACHA Bay Area Showcases Chhattisgarh’s Rich Heritage at San Francisco ( USA) India Day...

SAN FRANCISCO, CA — North America। Chhattisgarh Association (NACHA) Bay Area Chapter proudly represented the state of Chhattisgarh at...

दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा, उदय को जिला...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की...

दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस...

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब...

चैंबर की राजनीति गरमाई: संशोधन मुद्दे पर कमल सोनी ने खोला मोर्चा, कहा –...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिलासपुर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और त्यागपत्र...

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

Most Popular

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान की प्रस्तुति हुई, जिसके साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीबीआई मजिस्ट्रेट प्रभाकर ग्वाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गंधर्व समाज की अध्यक्ष कौशिल्या गंधर्व तथा समाज के सचिव एवं भाजपा नेता राजकुमार गंधर्व सहित समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। मुख्य अतिथि प्रभाकर ग्वाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। समाज की अध्यक्ष कौशिल्या गंधर्व ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने दायित्वों के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, सामाजिक सेवा और रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। समाज के सचिव राजकुमार गंधर्व ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की रक्षा केवल सीमा पर तैनात जवानों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर सामाजिक उत्थान और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले महापुरुषों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में रामकुमार गंधर्व, राम शरण गंगे, कृष्ण कुमार चौहान, पंकज गंधर्व, विजय सागर, दुर्गा गंधर्व सहित गंधर्व समाज के अनेक सदस्य एवं आसपास के मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन ने पूरे गंधर्व समाज में उत्साह, उमंग और देशभक्ति का माहौल बना दिया।