टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ फेम पूजा गौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी शामिल, 11 और 12 अक्टूबर को होगा आयोजन

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर। नवरात्रि के अवसर पर शहर में गरबा उत्सव की धूम देखने को मिलेगी। पिछले चार वर्षों से अपनी पारंपरिक गरबा और भव्य आयोजन के लिए अलग पहचान बना चुके सीजी गरबा का आयोजन इस वर्ष 11 और 12 अक्टूबर को बिरकोना रोड स्थित राज कंस्ट्रक्शन ग्राउंड में किया जाएगा।

आयोजन में टीवी सीरियल की लोकप्रिय अभिनेत्री पूजा गौर, जिन्हें दर्शक ‘प्रतिज्ञा’ के नाम से जानते हैं, सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी। सीजी गरबा के आयोजक राहुल साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षों में गरबा आयोजन को शहरवासियों का शानदार प्रतिसाद मिला है। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता को देखते हुए इस वर्ष आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। इस बार बिरकोना रोड स्थित राज कंस्ट्रक्शन के सामने बड़े ग्राउंड में गरबा का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष गरबा स्थल को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा। इसके साथ ही लाइव बैंड की धुन पर गरबा प्रेमी गरबा और डांडिया का आनंद ले सकेंगे। आयोजन को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर

आयोजकों ने बताया कि गरबा आयोजन के दौरान महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए पुलिस बल के साथ बाउंसरों की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को देखते हुए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि वाहनों के कारण मुख्य सड़क पर यातायात बाधित न हो।

सनातनी परंपरा के साथ होगा स्वागत

सीजी गरबा में शामिल होने वाले गरबा प्रेमियों का स्वागत सनातनी परंपरा के अनुरूप तिलक लगाकर किया जाएगा। आयोजन को पारंपरिक रंग देने के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

पूजा गौर रहेंगी खास आकर्षण

इस वर्ष सीजी गरबा का प्रमुख आकर्षण टीवी अभिनेत्री पूजा गौर रहेंगी। टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘प्रतिज्ञा’ में अपने किरदार के लिए पहचान बनाने वाली पूजा गौर (प्रतिज्ञा ) एवं मिस फेमिना इंडिया अनुष्का सोने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में आयोजन में शामिल होंगी। उनके शामिल होने से गरबा आयोजन को लेकर शहरवासियों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने बताया कि सीजी गरबा के पास शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित गुडविल के आउटलेट से प्राप्त किए जा सकते हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजकों को इस वर्ष भी बड़ी संख्या में गरबा प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

सर्वविप्र महिला समाज ने किया कुमकुमार्चन, कन्या भोज और गरबा का आयोजन

बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वविप्र महिला समाज की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर को बंसीवाला, रामा मैग्नेटो...

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और...

मस्तूरी। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर...

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

NACHA Bay Area Showcases Chhattisgarh’s Rich Heritage at San Francisco ( USA) India Day...

SAN FRANCISCO, CA — North America। Chhattisgarh Association (NACHA) Bay Area Chapter proudly represented the state of Chhattisgarh at...

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा, उदय को जिला...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की...

दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस...

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब...

चैंबर की राजनीति गरमाई: संशोधन मुद्दे पर कमल सोनी ने खोला मोर्चा, कहा –...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिलासपुर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और त्यागपत्र...

Most Popular

निशांत तिवारी बिलासपुर। नवरात्रि के अवसर पर शहर में गरबा उत्सव की धूम देखने को मिलेगी। पिछले चार वर्षों से अपनी पारंपरिक गरबा और भव्य आयोजन के लिए अलग पहचान बना चुके सीजी गरबा का आयोजन इस वर्ष 11 और 12 अक्टूबर को बिरकोना रोड स्थित राज कंस्ट्रक्शन ग्राउंड में किया जाएगा। आयोजन में टीवी सीरियल की लोकप्रिय अभिनेत्री पूजा गौर, जिन्हें दर्शक ‘प्रतिज्ञा’ के नाम से जानते हैं, सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी। सीजी गरबा के आयोजक राहुल साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षों में गरबा आयोजन को शहरवासियों का शानदार प्रतिसाद मिला है। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता को देखते हुए इस वर्ष आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। इस बार बिरकोना रोड स्थित राज कंस्ट्रक्शन के सामने बड़े ग्राउंड में गरबा का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष गरबा स्थल को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा। इसके साथ ही लाइव बैंड की धुन पर गरबा प्रेमी गरबा और डांडिया का आनंद ले सकेंगे। आयोजन को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर आयोजकों ने बताया कि गरबा आयोजन के दौरान महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए पुलिस बल के साथ बाउंसरों की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को देखते हुए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि वाहनों के कारण मुख्य सड़क पर यातायात बाधित न हो। सनातनी परंपरा के साथ होगा स्वागत सीजी गरबा में शामिल होने वाले गरबा प्रेमियों का स्वागत सनातनी परंपरा के अनुरूप तिलक लगाकर किया जाएगा। आयोजन को पारंपरिक रंग देने के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। पूजा गौर रहेंगी खास आकर्षण इस वर्ष सीजी गरबा का प्रमुख आकर्षण टीवी अभिनेत्री पूजा गौर रहेंगी। टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘प्रतिज्ञा’ में अपने किरदार के लिए पहचान बनाने वाली पूजा गौर (प्रतिज्ञा ) एवं मिस फेमिना इंडिया अनुष्का सोने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में आयोजन में शामिल होंगी। उनके शामिल होने से गरबा आयोजन को लेकर शहरवासियों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने बताया कि सीजी गरबा के पास शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित गुडविल के आउटलेट से प्राप्त किए जा सकते हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजकों को इस वर्ष भी बड़ी संख्या में गरबा प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।