Alert : रेल की पटरी पर बैठकर ली सेल्फी, फिर फेसबुक पर डाली तस्वीर युवक ने सुरक्षा नियमों को दिखाया ठेंगा

-

Alert : गिधौरी। रेलवे बार-बार यात्रियों को पटरी और प्लेटफॉर्म पर सावधानी बरतने की हिदायत देता है, वहीं कुछ लोग जानबूझकर इन नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला ग्राम नारधा (थाना गिधौरी) से सामने आया है, जहां सुदर्शन साहू पिता रामकुमार साहू नामक युवक ने रेल की पटरी पर बैठकर सेल्फी ली और उसे अपने फेसबुक अकाउंट पर सार्वजनिक रूप से पोस्ट कर दिया। इस हरकत से न सिर्फ सुदर्शन साहू ने अपनी जान को खतरे में डाला, बल्कि उसने भारतीय रेलवे अधिनियम की खुली अवहेलना भी की है। रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 145 और 147 के तहत इस तरह की हरकत को संगीन अपराध की श्रेणी में रखा गया है, जिसमें दोषी पाए जाने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना और छह महीने तक की जेल का प्रावधान है।

ऐसी हरकतें अन्य युवाओं को भी गलत प्रेरणा दे सकती है

सुदर्शन द्वारा अपलोड की गई तस्वीर में वह रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसी हरकतें अन्य युवाओं को भी गलत प्रेरणा दे सकती हैं। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), रेलवे बोर्ड और स्थानीय पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि सुदर्शन साहू के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे मामलों पर सख्त संदेश जाए। रेलवे अधिनियम के तहत उसका स्मार्टफोन जब्त कर जांच की जानी चाहिए और रेलवे ट्रिब्यूनल में केस दर्ज किया जाना चाहिए। (Alert)

ऐसे मामले में रेलवे का है शख्त निर्देश, हो सकती है कार्रवाई

रेलवे अधिकारियों ने पहले भी स्पष्ट किया है कि स्टेशन, पटरी या यार्ड के आसपास फोटो, वीडियो या रील बनाना सख्त मना है। रेलवे सुरक्षा बल को सोशल मीडिया पर निगरानी रखने और ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश हैं। (Alert)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

चरित्र शंका : आँखों में मिर्ची पाउडर डाला, फिर युवक की पत्थर से सिर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। चरित्र शंका के चलते एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के मामले में...

52 पत्ती के साथ तालाब किनारे 8 जुआरी धराए, 25 हजार रुपए सहित 6...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम खैरा स्थित दर्री तालाब के...

अवैध संबंध के विवाद में फल कारोबारी पर धारदार चाकू से किया जानलेवा हमला,...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फल दुकान संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को...

आत्महत्या ! : जमीन विवाद से प्रताड़ित होकर ग्रामीण ने कीटनाशक पिया, फिर हो...

निशांत तिवारी/ बिलासपुर - जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में जमीन विवाद में ग्रामीण ने कीटनाशक...

हाईवे पर डीजल लूटपाट करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहनों...

बिलासपुर। पुलिस ने हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों को निशाना बनाकर डीजल लूटपाट करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते...

दिन दहाड़े सरकंडा क्षेत्र के सूने मकान का ताला तोड़ जेवर और नकदी समेत...

निशांत तिवारी.बिलासपुर। जोरापारा में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना...

बड़ा एक्शन : 49 कबाड़ियों की जांच, 40 गोदाम सील, अवैध कबाड़ कारोबार पर...

निशांत तिवारी. बिलासपुर। जिले में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने की चर्चाओं के बीच शहर में अपराध और अवैध कारोबार...

Most Popular

Alert : गिधौरी। रेलवे बार-बार यात्रियों को पटरी और प्लेटफॉर्म पर सावधानी बरतने की हिदायत देता है, वहीं कुछ लोग जानबूझकर इन नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला ग्राम नारधा (थाना गिधौरी) से सामने आया है, जहां सुदर्शन साहू पिता रामकुमार साहू नामक युवक ने रेल की पटरी पर बैठकर सेल्फी ली और उसे अपने फेसबुक अकाउंट पर सार्वजनिक रूप से पोस्ट कर दिया। इस हरकत से न सिर्फ सुदर्शन साहू ने अपनी जान को खतरे में डाला, बल्कि उसने भारतीय रेलवे अधिनियम की खुली अवहेलना भी की है। रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 145 और 147 के तहत इस तरह की हरकत को संगीन अपराध की श्रेणी में रखा गया है, जिसमें दोषी पाए जाने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना और छह महीने तक की जेल का प्रावधान है। ऐसी हरकतें अन्य युवाओं को भी गलत प्रेरणा दे सकती है सुदर्शन द्वारा अपलोड की गई तस्वीर में वह रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसी हरकतें अन्य युवाओं को भी गलत प्रेरणा दे सकती हैं। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), रेलवे बोर्ड और स्थानीय पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि सुदर्शन साहू के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे मामलों पर सख्त संदेश जाए। रेलवे अधिनियम के तहत उसका स्मार्टफोन जब्त कर जांच की जानी चाहिए और रेलवे ट्रिब्यूनल में केस दर्ज किया जाना चाहिए। (Alert) ऐसे मामले में रेलवे का है शख्त निर्देश, हो सकती है कार्रवाई रेलवे अधिकारियों ने पहले भी स्पष्ट किया है कि स्टेशन, पटरी या यार्ड के आसपास फोटो, वीडियो या रील बनाना सख्त मना है। रेलवे सुरक्षा बल को सोशल मीडिया पर निगरानी रखने और ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश हैं। (Alert)