लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में,यहाँ पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है… कोयले की हेराफेरी करने वाले कोल डिपो संचालक सरगना सहित 4 गिरफ्तार, 3 ट्रेलर और कोयला जब्त…

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर – जिले की मस्तूरी पुलिस ने कोयला में अफरा-तफरी कर मिलावटी कोयला सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से तीन ट्रेलर वाहन, एक रोलर मशीन और करीब 30 टन कोयला जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी कप्तान सत्यनारायण निवासी श्यामा विहार चिल्हाटी, चौकी मोपका ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एसईसीएल कोल माइंस कोरबा से 30 हजार टन कोयला का डीओ नंबर 3332282633 के तहत ऑर्डर किया गया था। यह कोयला एसएम इंटरप्राइजेस के माध्यम से राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्लांट में पहुंचाया जा रहा था। 17 जून की रात करीब 2 बजे से सुबह 7 बजे के बीच प्लांट में पहुंचे ट्रेलर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहन क्रमांक सीजी-10 ईसी-5488, सीजी-10 बीटी-6138 और सीजी-15 ईजी-5055 में जी-11 कोयले की जगह खराब गुणवत्ता वाला मिलावटी कोयला पाया गया। पूछताछ के दौरान चालक मौके से फरार हो गए। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एसईसीएल गेवरा माइंस से लोड किए गए जी-11 कोयले को रास्ते में उतारकर उसमें मिलावट की और प्लांट में सप्लाई कर दिया। पुलिस विवेचना में ट्रेलर चालक जयकांत यादव ने बताया कि वाहन मालिकों और अन्य साथियों की मिलीभगत से कोयले को बेलतरा टोल प्लाजा स्थित आकाश सिंघल के कोल डिपो में खाली कराया गया, जहां रोलर मशीन से कोयले में मिलावट कर दोबारा लोड किया गया। मामले में पुलिस ने चालक जयकांत यादव पिता रमेश यादव 38 वर्ष, वाहन स्वामी सुनीत यादव पिता गोविंद यादव 23 वर्ष, वाहन स्वामी सूरज सिंह पिता मनोज सिंह 31 वर्ष और कोल डिपो संचालक आकाश सिंघल पिता हंसराज सिंघल 41 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 316(3), 317(4) और 111 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

रिश्वतखोर : बिलासपुर में ACB ने पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते...

निशांत तिवारी बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत… अचानक गहरे पानी में जाने से...

डेस्क / बिलासपुर - जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में हाईवे किनारे स्थित तालाब में नहाने...

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

चरित्र शंका : आँखों में मिर्ची पाउडर डाला, फिर युवक की पत्थर से सिर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। चरित्र शंका के चलते एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के मामले में...

52 पत्ती के साथ तालाब किनारे 8 जुआरी धराए, 25 हजार रुपए सहित 6...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम खैरा स्थित दर्री तालाब के...

अवैध संबंध के विवाद में फल कारोबारी पर धारदार चाकू से किया जानलेवा हमला,...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फल दुकान संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को...

आत्महत्या ! : जमीन विवाद से प्रताड़ित होकर ग्रामीण ने कीटनाशक पिया, फिर हो...

निशांत तिवारी/ बिलासपुर - जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में जमीन विवाद में ग्रामीण ने कीटनाशक...

Most Popular

निशांत तिवारी

बिलासपुर - जिले की मस्तूरी पुलिस ने कोयला में अफरा-तफरी कर मिलावटी कोयला सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से तीन ट्रेलर वाहन, एक रोलर मशीन और करीब 30 टन कोयला जब्त किया गया है।