Sexual Exploitation : जिला पंचायत अधिकारी ने युवती का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, वायरल करने की धमकी भी दी, 3 बार अलग-अलग जगह युवती से की शादी, जानिए जांजगीर का बिलासपुर कनेक्शन

-

Sexual Exploitation : बिलासपुर/जांजगीर। जिला पंचायत जांजगीर में पदस्थ सहायक संचालक (Assistant Director) दिग्विजय दास महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। उस पर एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक शोषण करने, आपत्तिजनक वीडियो व फोटो के माध्यम से धमकाने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं।

यह भी पढ़ें -:  Land Acquisition Scam : सुसाइड नोट में 2 पत्र लिखे – पहले में कहा- ‘मैं दोषी नहीं हूं’, दूसरे पत्र में कलेक्टर से निलंबन की बहाली का निवेदन किया, फिर लगाई फांसी…

Sexual Exploitation : जिला पंचायत अधिकारी ने युवती का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, वायरल करने की धमकी भी दी, 3 बार अलग-अलग जगह युवती से की शादी, जानिए जांजगीर का बिलासपुर कनेक्शन

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता की मुलाकात दिसंबर 2022 में हुई थी, जब दिग्विजय कटघोरा निवासी था और जांजगीर में पंचायत विभाग में नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत था। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो फरवरी 2023 से प्रेम संबंध में बदल गया। इस दौरान आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताया और 25 फरवरी को विवाह का झांसा देकर जबरन संबंध बनाए। बाद में जब युवती ने विवाह का दबाव डाला, तो आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और धमकी दी कि यदि उसने विरोध किया तो वह उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सार्वजनिक कर देगा।

यह भी पढ़ें -:  Crime news : चापड़ से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोरबा से किया गिरफ्तार, 3 सगी बहनों को किया था घायल, रात में ही खोजबीन हो गई थी शुरू

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार मारपीट भी की। परेशान होकर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 506 (धमकी) और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच कर रही है, और जल्द ही चालान दाखिल किया जाएगा। (Sexual Exploitation)

पहुंच लगाकर ट्रांसफर रुकवाया, क्या होगी निलंबन की कार्रवाई 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिग्विजय दास का पहले कोरिया जिले में स्थानांतरण किया गया था, लेकिन उसने किसी तरह तबादला रुकवा लिया। पंचायत विभाग में कई बार उसे अन्यत्र प्रभार सौंपने का प्रयास किया गया, लेकिन वह UPSC की तैयारी का हवाला देकर लगातार जांजगीर में डटा रहा। अब गिरफ्तारी के बाद उसके निलंबन की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।(Sexual Exploitation)

बिलासपुर लाकर भरोसा जीतने के लिए फिर की शादी

पीड़िता ने बताया कि जब विवाह के लिए दबाव डाला गया तो आरोपी ने 1 जून 2025 को बिलासपुर के एक मंदिर में उससे शादी की, लेकिन अगले ही दिन युवती को जानकारी मिली कि वह पहले से विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है। फिर भी आरोपी ने 20 जून को दोबारा रायपुर ले जाकर आर्य समाज मंदिर में विवाह किया और होटल में ठहराया।(Sexual Exploitation)

नशे में मारपीट की, फिर अस्पताल में कराया था भर्ती 

22 जून को शराब के नशे में आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। छुट्टी मिलने के बाद 24 जून को आरोपी ने फिर से विवाह की रस्में पूरी करवाईं, लेकिन 26 जून की रात आरोपी के परिजन होटल पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से संबंध पूरी तरह तोड़ दिए। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और साक्ष्य संकलन जारी है।(Sexual Exploitation)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अमरकंटक चौक पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान भीड़ जुटाने और सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित होने...

NACHA Bay Area Showcases Chhattisgarh’s Rich Heritage at San Francisco ( USA) India Day...

SAN FRANCISCO, CA — North America। Chhattisgarh Association (NACHA) Bay Area Chapter proudly represented the state of Chhattisgarh at...

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा, उदय को जिला...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की...

दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस...

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब...

चैंबर की राजनीति गरमाई: संशोधन मुद्दे पर कमल सोनी ने खोला मोर्चा, कहा –...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिलासपुर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और त्यागपत्र...

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

Most Popular

Sexual Exploitation : बिलासपुर/जांजगीर। जिला पंचायत जांजगीर में पदस्थ सहायक संचालक (Assistant Director) दिग्विजय दास महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। उस पर एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक शोषण करने, आपत्तिजनक वीडियो व फोटो के माध्यम से धमकाने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं। यह भी पढ़ें -:  Land Acquisition Scam : सुसाइड नोट में 2 पत्र लिखे – पहले में कहा- ‘मैं दोषी नहीं हूं’, दूसरे पत्र में कलेक्टर से निलंबन की बहाली का निवेदन किया, फिर लगाई फांसी… Sexual Exploitation : जिला पंचायत अधिकारी ने युवती का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, वायरल करने की धमकी भी दी, 3 बार अलग-अलग जगह युवती से की शादी, जानिए जांजगीर का बिलासपुर कनेक्शन प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता की मुलाकात दिसंबर 2022 में हुई थी, जब दिग्विजय कटघोरा निवासी था और जांजगीर में पंचायत विभाग में नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत था। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो फरवरी 2023 से प्रेम संबंध में बदल गया। इस दौरान आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताया और 25 फरवरी को विवाह का झांसा देकर जबरन संबंध बनाए। बाद में जब युवती ने विवाह का दबाव डाला, तो आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और धमकी दी कि यदि उसने विरोध किया तो वह उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सार्वजनिक कर देगा। यह भी पढ़ें -:  Crime news : चापड़ से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोरबा से किया गिरफ्तार, 3 सगी बहनों को किया था घायल, रात में ही खोजबीन हो गई थी शुरू पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार मारपीट भी की। परेशान होकर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 506 (धमकी) और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच कर रही है, और जल्द ही चालान दाखिल किया जाएगा। (Sexual Exploitation) पहुंच लगाकर ट्रांसफर रुकवाया, क्या होगी निलंबन की कार्रवाई  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिग्विजय दास का पहले कोरिया जिले में स्थानांतरण किया गया था, लेकिन उसने किसी तरह तबादला रुकवा लिया। पंचायत विभाग में कई बार उसे अन्यत्र प्रभार सौंपने का प्रयास किया गया, लेकिन वह UPSC की तैयारी का हवाला देकर लगातार जांजगीर में डटा रहा। अब गिरफ्तारी के बाद उसके निलंबन की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।(Sexual Exploitation) बिलासपुर लाकर भरोसा जीतने के लिए फिर की शादी पीड़िता ने बताया कि जब विवाह के लिए दबाव डाला गया तो आरोपी ने 1 जून 2025 को बिलासपुर के एक मंदिर में उससे शादी की, लेकिन अगले ही दिन युवती को जानकारी मिली कि वह पहले से विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है। फिर भी आरोपी ने 20 जून को दोबारा रायपुर ले जाकर आर्य समाज मंदिर में विवाह किया और होटल में ठहराया।(Sexual Exploitation) नशे में मारपीट की, फिर अस्पताल में कराया था भर्ती  22 जून को शराब के नशे में आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। छुट्टी मिलने के बाद 24 जून को आरोपी ने फिर से विवाह की रस्में पूरी करवाईं, लेकिन 26 जून की रात आरोपी के परिजन होटल पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से संबंध पूरी तरह तोड़ दिए। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और साक्ष्य संकलन जारी है।(Sexual Exploitation)