बड़ा एक्शन : 49 कबाड़ियों की जांच, 40 गोदाम सील, अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, क्या पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम की तैयारी शुरू ?

-

निशांत तिवारी.

बिलासपुर। जिले में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने की चर्चाओं के बीच शहर में अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने कुल 49 कबाड़ियों की जांच की, जिनमें 40 गोदामों को सील कर दिया है।

यह भी पढ़े -: नजदीकियां… फिर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग : भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और करोड़ों रुपए इन्वेस्ट कराने का आरोप, कारोबारी को झारखंड से किया गिरफ्तार… पढ़िए क्यों बना हाईप्रोफाइल मामला…

गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा हाल ही में दिए गए संकेतों के बाद माना जा रहा है कि रायपुर की तर्ज पर बिलासपुर में भी जल्द पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने से अपराध नियंत्रण, निगरानी और त्वरित कार्रवाई में तेजी आएगी। इसी संभावित व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस ने अपराधियों, चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री करने वालों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में जिलेभर में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित कबाड़ गोदामों, कारोबारियों और संदिग्ध गतिविधियों की सघन जांच की गई। पुलिस ने कुल 49 कबाड़ियों की जांच की, जिनमें से 40 कबाड़ गोदाम ऐसे पाए गए जहां आवश्यक वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इसके चलते पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 40 गोदामों को सील कर दिया। पुलिस अब संबंधित कारोबारियों के दस्तावेजों और लेनदेन की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

मस्तूरी में एक कबाड़ से भरा वाहन भी जब्त

वहीं थाना मस्तूरी क्षेत्र में पुलिस ने कबाड़ से भरी एक वाहन को भी जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान 18 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि कुछ कबाड़ी चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री और अवैध कारोबार से जुड़े हो सकते हैं। इसी वजह से पुलिस अब ऐसे कारोबारियों की गतिविधियों, रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिलासपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, चोरी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों पर सख्ती बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर जांच और कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने से शहर में पुलिसिंग और अधिक मजबूत होगी और अपराधियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ तेजी से प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

विदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या के विरोध...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हो रही घटनाओं, भारतीय तिरंगे...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

चरित्र शंका : आँखों में मिर्ची पाउडर डाला, फिर युवक की पत्थर से सिर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। चरित्र शंका के चलते एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के मामले में...

स्क्रैप कंपनी के एचआर ने रखा अपना पक्ष, कहा – दस्तावेज दिखाने पर थाने...

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में स्क्रैप सामग्री के परिवहन के दौरान हुई पुलिस जांच का मामला चर्चा में है। इस...

52 पत्ती के साथ तालाब किनारे 8 जुआरी धराए, 25 हजार रुपए सहित 6...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम खैरा स्थित दर्री तालाब के...

2 आरक्षक लाईन अटैच, 18 पुलिस कर्मचारियों का फेरबदल, SI से लेकर आरक्षक तक...

निशांत तिवारी बिलासपुर। जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है।...

अवैध संबंध के विवाद में फल कारोबारी पर धारदार चाकू से किया जानलेवा हमला,...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फल दुकान संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को...

समाजसेवी प्रवीण झा सर्वसम्मति से बने पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के निर्विरोध अध्यक्ष, सुधीर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सनातन सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के त्रिवार्षिक...

Most Popular