निगम, मंडल और बोर्ड के यादव समाज की अनदेखी, सरकार ने OBC वर्ग की एक बड़ी आबादी की उपेक्षा की- अमित यादव

-

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में घोषित 34 निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग व परिषदों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त 36 नेताओं की सूची को लेकर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री अमित यादव ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस सूची में यादव समाज से एक भी व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया, जो कि न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि ओबीसी वर्ग की एक बड़ी आबादी की उपेक्षा भी है।

अमित यादव ने कहा, “मैं स्वयं यादव समाज से आता हूं और जब मैंने पूरी सूची देखी, तो मन में पीड़ा हुई कि इतने महत्वपूर्ण पदों पर एक भी यादव समाज का प्रतिनिधित्व नहीं है। छत्तीसगढ़ में यादव समाज ओबीसी वर्ग की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है, इसके बावजूद समाज की अनदेखी करना बेहद चिंताजनक है।” उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने फैसले से यह स्पष्ट कर दिया है कि वह यादव समाज को सत्ता में भागीदारी देने के लिए गंभीर नहीं है। “यह केवल यादव समाज ही नहीं, बल्कि समूचे पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय है,” अमित यादव ने जोड़ा। अमित यादव ने आगे कहा कि यदि छत्तीसगढ़ में यादव समाज को कहीं सम्मान और भागीदारी मिल सकती है तो वह कांग्रेस पार्टी ही है।

कांग्रेस ने हर स्तर पर सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की…

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पिछड़ा वर्ग और यादव समाज को महत्व दिया है। चाहे वह संगठनात्मक ढांचा हो या सरकार की नीतियां—कांग्रेस ने हर स्तर पर सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है,” उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर यादव समाज और अन्य ओबीसी वर्गों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। “हम आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मज़बूत बनाकर, अपने समाज के हक की आवाज़ को बुलंद करेंगे। भाजपा जैसी पार्टियों द्वारा की जा रही उपेक्षा को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अनदेखी को समझें और उस राजनीतिक दल का साथ दें…

अमित यादव ने कहा कि यह समय एकजुट होकर अपनी पहचान और हक के लिए खड़े होने का है। उन्होंने यादव समाज से अपील की कि वे इस अनदेखी को समझें और उस राजनीतिक दल का साथ दें जो वास्तव में समाज के मान-सम्मान और अधिकार की रक्षा करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

रिश्वतखोर : बिलासपुर में ACB ने पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते...

निशांत तिवारी बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

कोल वाशरी की काली धूल से ग्रामीण परेशान , स्वास्थ्य, खेती और पर्यावरण पर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों में कोल वाशरी से उड़ने वाली कोयले की धूल...

बच्चों की नजर से माता-पिता के प्यार की कहानी‘बस एक छुट्टी’ ने मंच से...

डेस्क / नई दिल्ली। बच्चों की भावनाओं, उनके सपनों और अभिभावकों के प्रति उनकी सोच को संवेदनशील ढंग से...

पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच :  नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न, केंद्रीय...

डेस्क / बिलासपुर। अमृत वर्षा, छठी मईया के जयघोष और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच रविवार की रात...

कोयले के धूल से घुट रहा पूरा गांव, बच्चों और बुजुर्गों के फेफड़े हो...

निशांत तिवारी बिलासपुर। विकास और औद्योगिक विस्तार के दावों के बीच बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों...

Most Popular

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में घोषित 34 निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग व परिषदों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त 36 नेताओं की सूची को लेकर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री अमित यादव ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस सूची में यादव समाज से एक भी व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया, जो कि न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि ओबीसी वर्ग की एक बड़ी आबादी की उपेक्षा भी है।

अमित यादव ने कहा, “मैं स्वयं यादव समाज से आता हूं और जब मैंने पूरी सूची देखी, तो मन में पीड़ा हुई कि इतने महत्वपूर्ण पदों पर एक भी यादव समाज का प्रतिनिधित्व नहीं है। छत्तीसगढ़ में यादव समाज ओबीसी वर्ग की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है, इसके बावजूद समाज की अनदेखी करना बेहद चिंताजनक है।” उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने फैसले से यह स्पष्ट कर दिया है कि वह यादव समाज को सत्ता में भागीदारी देने के लिए गंभीर नहीं है। “यह केवल यादव समाज ही नहीं, बल्कि समूचे पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय है,” अमित यादव ने जोड़ा। अमित यादव ने आगे कहा कि यदि छत्तीसगढ़ में यादव समाज को कहीं सम्मान और भागीदारी मिल सकती है तो वह कांग्रेस पार्टी ही है।

कांग्रेस ने हर स्तर पर सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की...

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पिछड़ा वर्ग और यादव समाज को महत्व दिया है। चाहे वह संगठनात्मक ढांचा हो या सरकार की नीतियां—कांग्रेस ने हर स्तर पर सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है,” उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर यादव समाज और अन्य ओबीसी वर्गों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। “हम आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मज़बूत बनाकर, अपने समाज के हक की आवाज़ को बुलंद करेंगे। भाजपा जैसी पार्टियों द्वारा की जा रही उपेक्षा को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अनदेखी को समझें और उस राजनीतिक दल का साथ दें...