मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, शिक्षा को लेकर जागरूकता का दिया संदेश

-

बिलासपुर। हमर युवा कल्याण समिति छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम सलका में अनुसूचित जाति समाज के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष 2024-25 में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से रखा गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामदत्त गौरहा, पूर्व सहायक जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा, बिलासपुर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज पाटले, पार्षद रतनपुर एवं छतर साय पाटले, जनपद सदस्य पोंडी-उपरोड़ा मंचासीन रहे। इस मौके पर समिति द्वारा कुल 75 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मीडिया प्रभारी ने समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करती है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का व्यय भी वहन करती है। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामदत्त गौरहा ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के विचारों का उल्लेख किया और शिक्षित होने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समाज के लोगों ने दिया आर्थिक सहयोग

इस अवसर पर समाज के लोगों ने भी नेक कार्य के लिए आर्थिक सहयोग दिया। विशिष्ट अतिथियों सहित मुख्य अतिथि ने भी सहयोग राशि प्रदान कर समिति की पहल की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह के अंत में समिति अध्यक्ष गोकुल लास्कर ने सभी अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद...

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद गहराता...

सिद्धा फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन :  स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बुजुर्गों को...

बिलासपुर । सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था स्वयंसिद्धा फाउंडेशन द्वारा कल्याणकुंज  वृद्धाश्रम में एक विशेष...

निलेश पाण्डेय बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बिलासपुर (ग्रामीण) के सह-संयोजक, देखिए लिस्ट…

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में...

अयोध्या यात्रा: विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रामभक्त प्रवीण झा ने मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा...

तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर ही महिला की हुई मौत,...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतखंडी में मंगलवार को एक...

बिलासपुर में कतिया समाज का होली मिलन समारोह, महिला समिति गठन की घोषणा…

बिलासपुर। होली और रंग पंचमी के पावन अवसर पर जिला कतिया समाज बिलासपुर द्वारा छोटी कोनी स्थित जिला कतिया...

लीलागर नदी में मिली 3 दिन से लापता ग्रामीण की लाश, 2 मार्च को...

बिलासपुर।  बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत लीलागर नदी में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण की...

CG Breaking: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार बनाई गई लक्ष्मी वर्मा, जानिए...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर...

Most Popular

बिलासपुर। हमर युवा कल्याण समिति छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम सलका में अनुसूचित जाति समाज के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष 2024-25 में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से रखा गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामदत्त गौरहा, पूर्व सहायक जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा, बिलासपुर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज पाटले, पार्षद रतनपुर एवं छतर साय पाटले, जनपद सदस्य पोंडी-उपरोड़ा मंचासीन रहे। इस मौके पर समिति द्वारा कुल 75 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मीडिया प्रभारी ने समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करती है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का व्यय भी वहन करती है। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामदत्त गौरहा ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के विचारों का उल्लेख किया और शिक्षित होने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समाज के लोगों ने दिया आर्थिक सहयोग इस अवसर पर समाज के लोगों ने भी नेक कार्य के लिए आर्थिक सहयोग दिया। विशिष्ट अतिथियों सहित मुख्य अतिथि ने भी सहयोग राशि प्रदान कर समिति की पहल की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह के अंत में समिति अध्यक्ष गोकुल लास्कर ने सभी अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार प्रकट किया।