बिलासपुर। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पीएम श्री सेजेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की सरकंडा की छात्राओं का रोल प्ले में शानदार प्रदर्शन है।

बात दें कि एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय भूमिका निर्वाह एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता 2026 में 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें नोडल अधिकारी और प्राचार्य डॉ. गायत्री तिवारी पीएमश्री सेजेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा बिलासपुर के नेतृत्व छत्तीसगढ़ की टीम रोल प्ले एवं फोक डांस में भाग लेने दिनांक 6 जनवरी को ग्वालियर पहुंची।

रोल प्ले में मार्गदर्शन शिक्षक के रूप में डॉ. प्रवीण मिश्रा, वंदना तांबे और छात्राएं गीतिका तिवारी, साक्षी साहू, मुस्कान मानिकपुरी सानिया मुसर्रत, कविता यादव ने भाग लिया। जहां रोल प्ले में पीएम श्री सेजेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्राओं को बहुत प्रशंसा और सराहना मिली। जिसके लिए एनसीईआरटी द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिया गया।
