श्री हनुमान सेवा समिति : रामसेतु चौक सरकंडा में 39वां सामूहिक हनुमान चालीसा महापाठ संपन्न, भोग प्रसाद भी किया वितरण

-

बिलासपुर। श्री हनुमान सेवा समिति एवं मित्रगण, रामसेतु चौक सरकंडा द्वारा फरवरी माह के प्रथम मंगलवार को हर माह की भांति इस माह भी सामूहिक श्री हनुमान चालीसा महापाठ, श्री राम स्तुति पाठ, श्री हनुमान जी की महाआरती एवं भोग-प्रसाद वितरण का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे और संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा नवनियुक्त भाजपा एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर रामपट्टा पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर महर्षि बाजपेयी, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण अंकुश गुप्ता एवं भानुप्रिया गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो उत्तर मंडल विश्वजीत ताम्रकार एवं अपूर्वा ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी देवेंद्र गुड्डा मिश्रा एवं आराधना मिश्रा, कांग्रेस नेता रितेश निखारे, युवा कांग्रेस शहर महासचिव जाफर मेमन तथा मंडल अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी राहुल वाधवानी उपस्थित रहे।

आगामी माह में भी धार्मिक आयोजन होते रहेंगे

आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समिति द्वारा आयोजित 39वां सामूहिक धार्मिक आयोजन था, जिसे पूरे श्रद्धा, अनुशासन एवं भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित भक्तजनों को भोग-प्रसाद का वितरण किया गया। समिति ने आगामी माहों में भी इसी प्रकार धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जिले में जल्द होगा NSUI की नई कार्यकारिणी का गठन, नए चेहरों को मिलेगा...

बिलासपुर। NSUI जिला बिलासपुर में संगठनात्मक मजबूती एवं छात्रहित के आंदोलनों को नई गति देने के उद्देश्य से जल्द...

छठ घाट पर दिखेगी आस्था की भव्यता, सफाई और सजावट की तैयारियां शुरु, छठी...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर को संस्कारधानी यूं ही नहीं कहा जाता। यहां देश के अलग-अलग अंचलों की संस्कृति, परंपराएं और...

बिलासपुर: देर रात डीजे और पटाखों के शोर से लोग परेशान, न्यायाधीश रोकने पहुंचे...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित जूनियर एमआईजी इलाके में देर रात डीजे बजाने और...

सेवा संकल्प रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने किया महादान, निःशुल्क बांटे...

बिलासपुर। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर में सेवा संकल्प–विशाल रक्तदान शिविर का...

सर्वविप्र महिला समाज ने किया कुमकुमार्चन, कन्या भोज और गरबा का आयोजन

बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वविप्र महिला समाज की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर को बंसीवाला, रामा मैग्नेटो...

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और...

मस्तूरी। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर...

टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ फेम पूजा गौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी शामिल, 11...

निशांत तिवारी बिलासपुर। नवरात्रि के अवसर पर शहर में गरबा उत्सव की धूम देखने को मिलेगी। पिछले चार वर्षों से...

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

NACHA Bay Area Showcases Chhattisgarh’s Rich Heritage at San Francisco ( USA) India Day...

SAN FRANCISCO, CA — North America। Chhattisgarh Association (NACHA) Bay Area Chapter proudly represented the state of Chhattisgarh at...

Most Popular