जनता ने एक बार फिर मोदी की गारंटी को सर्वोपरि माना, बंगाल की जनता ने अब भगवा को अपना लिया विधायक अमर

-

बिलासपुर।  4 मई को घोषित हुए पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने देश की राजनीतिक दिशा तय कर दी है। इन परिणामों पर अपनी तीखी और उत्साहजनक प्रतिक्रिया देते हुए बिलासपुर के नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि जनता ने एक बार फिर ‘मोदी की गारंटी’ को सर्वोपरि माना है। उन्होंने विशेष रूप से बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त और असम में लगातार तीसरी बार मिली जीत को भारतीय राजनीति का टर्निंग पॉइंट बताया।

विधायक अमर अग्रवाल ने बंगाल के नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वर्षों से ममता सरकार की अराजकता, दमन और गुंडागर्दी को सह रही बंगाल की जनता ने अब भगवा को अपना लिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस की पगडंडियों पर चलकर ममता सरकार ने जो अपराध किए, जनता ने उसका हिसाब चुकता कर दिया है। आज बंगाल भगवामय है और वहां जीत की खुशी में रसगुल्ला के साथ-साथ झालमुड़ी भी बंट रही है।

असम की जीत को बताया ऐतिहासिक

विधायक अग्रवाल ने असम की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हेमंता बिस्वा सरमा की सरकार पर जनता का यह अटूट विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के विजन की जीत है। वहीं, पुडुचेरी में भगवामयी लहर को उन्होंने बदलाव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी की जनता ने मोदी जी के संकल्पों को अपना मानकर विकास के पक्ष में मतदान किया है।

मोदी की तपस्या का परिणाम

असम में भाजपा की लगातार तीसरी जीत और पुडुचेरी में मिली सफलता को उन्होंने प्रधानमंत्री की तपस्या का प्रतिफल बताया। विधायक अमर अग्रवाल ने कहा, मोदी जी का एकमात्र विजन देश की भलाई है और आज उनके संकल्पों को सिद्ध होते देख मन गदगद है। इस दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक गरिमा का परिचय देते हुए तमिलनाडु और केरल में विजयी दलों को भी बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा, उदय को जिला...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की...

दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस...

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब...

चैंबर की राजनीति गरमाई: संशोधन मुद्दे पर कमल सोनी ने खोला मोर्चा, कहा –...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिलासपुर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और त्यागपत्र...

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

Most Popular

बिलासपुर।  4 मई को घोषित हुए पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने देश की राजनीतिक दिशा तय कर दी है। इन परिणामों पर अपनी तीखी और उत्साहजनक प्रतिक्रिया देते हुए बिलासपुर के नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि जनता ने एक बार फिर 'मोदी की गारंटी' को सर्वोपरि माना है। उन्होंने विशेष रूप से बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त और असम में लगातार तीसरी बार मिली जीत को भारतीय राजनीति का टर्निंग पॉइंट बताया।

विधायक अमर अग्रवाल ने बंगाल के नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वर्षों से ममता सरकार की अराजकता, दमन और गुंडागर्दी को सह रही बंगाल की जनता ने अब भगवा को अपना लिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस की पगडंडियों पर चलकर ममता सरकार ने जो अपराध किए, जनता ने उसका हिसाब चुकता कर दिया है। आज बंगाल भगवामय है और वहां जीत की खुशी में रसगुल्ला के साथ-साथ झालमुड़ी भी बंट रही है।

असम की जीत को बताया ऐतिहासिक

विधायक अग्रवाल ने असम की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हेमंता बिस्वा सरमा की सरकार पर जनता का यह अटूट विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के विजन की जीत है। वहीं, पुडुचेरी में भगवामयी लहर को उन्होंने बदलाव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी की जनता ने मोदी जी के संकल्पों को अपना मानकर विकास के पक्ष में मतदान किया है।

मोदी की तपस्या का परिणाम

असम में भाजपा की लगातार तीसरी जीत और पुडुचेरी में मिली सफलता को उन्होंने प्रधानमंत्री की तपस्या का प्रतिफल बताया। विधायक अमर अग्रवाल ने कहा, मोदी जी का एकमात्र विजन देश की भलाई है और आज उनके संकल्पों को सिद्ध होते देख मन गदगद है। इस दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक गरिमा का परिचय देते हुए तमिलनाडु और केरल में विजयी दलों को भी बधाई दी।