अंडर-18 हॉकी एशिया कप पर भारत का कब्जा, बिलासपुर के अवी मानिकपुरी ने बढ़ाया शहर का मान, 63 साल बाद रचा इहितास….

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर। भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान को 4-1 से हराकर एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत में बिलासपुर के युवा खिलाड़ी अवी मानिकपुरी भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे बिलासपुर में खुशी और गर्व का माहौल है। शहर के जेल चौक में हॉकी प्रेमियों ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।

टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। फाइनल में जापान के खिलाफ भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और 4-1 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारत का यह अंडर-18 हॉकी एशिया कप में तीसरा खिताब है। इससे पहले भारतीय टीम 2001 और 2016 में भी चैंपियन बनी थी।

कुदुदंड से निकलकर एशिया चैंपियन टीम तक पहुंचा बिलासपुर का बेटा

छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि यह पूरे प्रदेश और विशेष रूप से बिलासपुर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर के छोटे से मोहल्ले कुदुदंड से निकलकर अवी मानिकपुरी ने भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल समेत पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टीम की सफलता में योगदान दिया।
मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर के हॉकी इतिहास में लगभग 63 साल बाद ऐसा अवसर आया है जब शहर का कोई युवा खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी चैंपियनशिप में खेला और खिताब जीतने वाली टीम का सदस्य बना। इससे जिले के अन्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और भविष्य में कई युवा भारतीय टीम तक पहुंचने के लिए प्रेरित होंगे।

बिलासपुर के हॉकी इतिहास में नया अध्याय

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष रोहित वाजपेई ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अतीत में महान हॉकी खिलाड़ी Leslie Claudius ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन वे बिलासपुर के मूल निवासी नहीं थे, बल्कि नौकरी के सिलसिले में यहां आए थे। उन्होंने पूर्व खिलाड़ियों प्रमोद राय और अब्दुल वफार का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के साथ साइड टूर किए थे, लेकिन पहली बार बिलासपुर का कोई युवा खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बनकर आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में उतरा है और चैंपियन टीम का सदस्य बना है।

शहर में जश्न, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

अवी मानिकपुरी की सफलता से बिलासपुर के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों का मानना है कि उनकी उपलब्धि से शहर में हॉकी को नई पहचान मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही बिलासपुर के नाम भी एक नई उपलब्धि दर्ज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जिले में जल्द होगा NSUI की नई कार्यकारिणी का गठन, नए चेहरों को मिलेगा...

बिलासपुर। NSUI जिला बिलासपुर में संगठनात्मक मजबूती एवं छात्रहित के आंदोलनों को नई गति देने के उद्देश्य से जल्द...

छठ घाट पर दिखेगी आस्था की भव्यता, सफाई और सजावट की तैयारियां शुरु, छठी...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर को संस्कारधानी यूं ही नहीं कहा जाता। यहां देश के अलग-अलग अंचलों की संस्कृति, परंपराएं और...

बिलासपुर: देर रात डीजे और पटाखों के शोर से लोग परेशान, न्यायाधीश रोकने पहुंचे...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित जूनियर एमआईजी इलाके में देर रात डीजे बजाने और...

सेवा संकल्प रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने किया महादान, निःशुल्क बांटे...

बिलासपुर। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर में सेवा संकल्प–विशाल रक्तदान शिविर का...

सर्वविप्र महिला समाज ने किया कुमकुमार्चन, कन्या भोज और गरबा का आयोजन

बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वविप्र महिला समाज की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर को बंसीवाला, रामा मैग्नेटो...

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और...

मस्तूरी। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर...

टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ फेम पूजा गौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी शामिल, 11...

निशांत तिवारी बिलासपुर। नवरात्रि के अवसर पर शहर में गरबा उत्सव की धूम देखने को मिलेगी। पिछले चार वर्षों से...

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

Most Popular