समाजसेवी प्रवीण झा सर्वसम्मति से बने पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के निर्विरोध अध्यक्ष, सुधीर झा फिर बने सचिव…

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर। सनातन सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के त्रिवार्षिक कार्यकाल के लिए रविवार को आयोजित आमसभा एवं चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। संगठन के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति और विश्वास के प्रतीक स्वरूप वरिष्ठ उद्योगपति, समाजसेवी तथा समाज के मजबूत आधार स्तंभ प्रवीण झा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं संगठन की गतिविधियों को निरंतर गति प्रदान करने वाले सुधीर झा को पुनः सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बिलासपुर छठ घाट परिसर में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मंच की वार्षिक गतिविधियों, आय-व्यय के लेखाजोखा तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर प्रवीण झा के नाम का समर्थन किया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और समाजहित में किए गए कार्यों को देखते हुए उनका चयन निर्विरोध रूप से किया गया। प्रवीण झा का नाम केवल एक सफल उद्योगपति के रूप में ही नहीं, बल्कि एक ऐसे सनातनी जिन्होंने विगत 3 वर्षों से रामनवमी के शुभ अवसर पर 1008 भक्तों को अयोध्या में श्री राम जी का दर्शन करा रहे हैं, समाजसेवी के रूप में वर्षों से समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके पूर्व कार्यकाल में पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की थीं। छठ महापर्व के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन से लेकर सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार तक, मंच ने नई पहचान और नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया था। संगठन के सदस्यों का मानना है कि प्रवीण झा के नेतृत्व में मंच ने केवल कार्यक्रमों का आयोजन ही नहीं किया, बल्कि समाज के लोगों के बीच आत्मीयता, सहयोग और पारिवारिक भावनाओं को भी मजबूत किया। यही कारण है कि उनके पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर समाज में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला।

समाज के प्रत्येक सदस्य के सुख-दुख में समाज सदैव सहभागी रहेंगे : झा

अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रवीण झा ने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे समाज के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंच की गरिमा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक दायित्वों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के प्रत्येक सदस्य के सुख-दुख में समाज सदैव सहभागी रहेगा और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम है। आने वाले वर्षों में समाज की गतिविधियों को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा तथा विशेष रूप से छठ महापर्व जैसे लोकआस्था के महापर्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रवीण झा ने जानकारी दी कि आगामी 21 जून को नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा संगठन के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा भी की जाएगी।

सभी ने एक स्वर में जताया विश्वास

रविवार को आयोजित आमसभा में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विश्वास जताया कि प्रवीण झा के अनुभवी नेतृत्व, सामाजिक समर्पण और सकारात्मक सोच के बल पर पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच आने वाले वर्षों में संगठनात्मक मजबूती, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उनके पुनः अध्यक्ष बनने को समाज ने एक नई ऊर्जा, नई उम्मीद और उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत के रूप में देखा है। इस महत्वपूर्ण आम सभा बैठक में धर्मेंद्र दास, गणेश गिरी, अशोक झा, अमरेंद्र कंठ, राघव झा, बीबी तिवारी,राम प्रताप सिंह,धनंजय झा, दिलीप चौधरी,हरिशंकर कुशवाहा,रौशन सिंह, पंकज सिंह,राजीव गिरी,बैद्यनाथ यादव, दिलीप श्रीवास, चंद्र किशोर प्रसाद,नागेंद्र सिंह,राहुल शर्मा, चंदन सिंह, शंकर कुंवर,मुकेश झा, रंजय सिंह, प्रमोद सिंह, जेपी सिंह, सुनील काका, रविंद्र कुशवाहा, शौलेन्द्र सिंह, कन्हैया चौधरी, पीएन लाल,हेमंत झा, भरत भूषण झा, मुखदेव यादव, अरविन्द सिंह, रामदेव यादव, शिव प्रसाद आगरे, राजकिशोर श्रीवास , लक्की ठाकुर, विशाल श्रीवास, रमेश श्रीवास, युगल किशोर झा, शशि मिश्रा, पीसी झा,सतीश सिंह, विनोद सिंहा, महेश झा, कमलेश सिंह, अनिल सिंह, विक्रम चौधरी, विक्की राय, कुंदन ठाकुर, केशव झा, रुपेश कुशवाह, प्रशांत मिश्रा, आनंद झा, शुभम झा, आदित्य ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, अक्षय झा, कौशल झा,नरेश मिश्रा,राम गोस्वामी उपस्थित रहें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

NACHA Bay Area Showcases Chhattisgarh’s Rich Heritage at San Francisco ( USA) India Day...

SAN FRANCISCO, CA — North America। Chhattisgarh Association (NACHA) Bay Area Chapter proudly represented the state of Chhattisgarh at...

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा, उदय को जिला...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की...

दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस...

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब...

चैंबर की राजनीति गरमाई: संशोधन मुद्दे पर कमल सोनी ने खोला मोर्चा, कहा –...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिलासपुर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और त्यागपत्र...

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

Most Popular