विदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या के विरोध में युवा कांग्रेस का कैंडल मार्च…

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हो रही घटनाओं, भारतीय तिरंगे के कथित अपमान तथा ओमान में तीन भारतीय नाविकों की हत्या के विरोध में मंगलवार शाम युवा कांग्रेस ने सरकंडा स्थित सुभाष चौक में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां और तिरंगा लेकर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सम्मान के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई। कई कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर भी विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु राही ने कहा कि हाल के दिनों में विदेशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हिंसा और भेदभाव की घटनाएं चिंता का विषय हैं। वहीं ओमान में तीन भारतीय नाविकों की हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। वहीं यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मयंक सिंह गौतम ने कहा केंद्र सरकार को विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च बताते हुए कहा कि तिरंगे का अपमान किसी भी भारतीय के लिए अस्वीकार्य है। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सुभाष चौक में आयोजित यह विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में मृत भारतीय नाविकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

चरित्र शंका : आँखों में मिर्ची पाउडर डाला, फिर युवक की पत्थर से सिर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। चरित्र शंका के चलते एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के मामले में...

स्क्रैप कंपनी के एचआर ने रखा अपना पक्ष, कहा – दस्तावेज दिखाने पर थाने...

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में स्क्रैप सामग्री के परिवहन के दौरान हुई पुलिस जांच का मामला चर्चा में है। इस...

52 पत्ती के साथ तालाब किनारे 8 जुआरी धराए, 25 हजार रुपए सहित 6...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम खैरा स्थित दर्री तालाब के...

2 आरक्षक लाईन अटैच, 18 पुलिस कर्मचारियों का फेरबदल, SI से लेकर आरक्षक तक...

निशांत तिवारी बिलासपुर। जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है।...

अवैध संबंध के विवाद में फल कारोबारी पर धारदार चाकू से किया जानलेवा हमला,...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फल दुकान संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को...

समाजसेवी प्रवीण झा सर्वसम्मति से बने पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के निर्विरोध अध्यक्ष, सुधीर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सनातन सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के त्रिवार्षिक...

अंडर-18 हॉकी एशिया कप पर भारत का कब्जा, बिलासपुर के अवी मानिकपुरी ने बढ़ाया...

निशांत तिवारी बिलासपुर। भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को...

Most Popular