बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की नोट पर घटना को दिया अंजाम…

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने युवक से मारपीट कर नकदी और स्कूटी की लूटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुनील यादव निवासी मेन रोड, खदान के पास धमनी ने चकरभाठा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुनील यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सेवार में रहता है और सिरगिट्टी स्थित नर्मदा कोल्ड्रिंक में हाउस कीपिंग का काम करता है। 16 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी स्कूटी क्रमांक CG 10 ED 9432 से काम खत्म कर गांव सेवार लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक पहुंचे और उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद तीनों युवक मोटरसाइकिल रोककर नीचे उतरे और उससे रुपये, मोबाइल व अन्य सामान निकालने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने जब पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार एक आरोपी ने कमर से बड़ा चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर लगा दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच दूसरे आरोपी ने उसकी जेब में रखे 395 रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने मोबाइल मांगा, लेकिन पीड़ित ने मोबाइल नहीं होने की बात कही। इसके बाद भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, आंख के पास मुक्का मारा और स्कूटी की चाबी लेकर वाहन ले जाने लगे। कुछ दूरी जाने के बाद तीनों आरोपी दोबारा लौटे और पीड़ित को पकड़कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान नगपुरा की ओर से एक तेज रोशनी वाली कार आती दिखाई दी, जिसे देखकर आरोपी घबरा गए और रुपये व स्कूटी लेकर सिरगिट्टी थाना आने की बात कहते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद 112 को दी सूचना

घटना के बाद पीड़ित डरा-सहमा धमनी पहुंचा, जहां उसे एक परिचित मिला। उसके मोबाइल से डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। अगले दिन पीड़ित अपने साथी के साथ थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5), 309(6) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

रिश्वतखोर : बिलासपुर में ACB ने पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते...

निशांत तिवारी बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

कोल वाशरी की काली धूल से ग्रामीण परेशान , स्वास्थ्य, खेती और पर्यावरण पर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों में कोल वाशरी से उड़ने वाली कोयले की धूल...

लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में,यहाँ पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है…...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की मस्तूरी पुलिस ने कोयला में अफरा-तफरी कर मिलावटी कोयला सप्लाई करने वाले गिरोह का...

पति-पत्नी करंट के चपेट में आए, दोनों की हुई मौत… कपड़ा सुखाने के दौरान...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी...

विदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या के विरोध...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हो रही घटनाओं, भारतीय तिरंगे...

Most Popular

निशांत तिवारी

बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने युवक से मारपीट कर नकदी और स्कूटी की लूटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुनील यादव निवासी मेन रोड, खदान के पास धमनी ने चकरभाठा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।