एजुकेशन हब बाल वाटिका का शैक्षणिक आयोजन का हुआ समापन, प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया सम्मानित…

-

डेस्क / बिलासपुर। रामा ग्रीन सिटी स्थित एजुकेशन हब बाल वाटिका द्वारा बच्चों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के फाउंडर डायरेक्टर धनंजय चतुर्वेदी ने कहा कि एजुकेशन हब बाल वाटिका का उद्देश्य केवल औपचारिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने बताया कि संस्था में वर्तमान में 2 से 3 दिनों की निःशुल्क डेमो कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे अभिभावक एवं विद्यार्थी संस्था की शिक्षण पद्धति, सुविधाओं और गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षण तकनीकों, रचनात्मक गतिविधियों और व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संस्था का प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट डायरेक्टर दुष्यंत सिंह ठाकुर, हेड प्रिंसिपल अरोड़ा मैम, रिया मैडम, आंचल मैडम, दीपक सर, करन सर, मनीष सर, निखिल सर, पियूष सर एवं पायल मैडम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं रामा ग्रीन सिटी परिवार ने भी आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने संस्था की शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की रचनात्मक सोच, बौद्धिक क्षमता एवं आत्मविश्वास के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

NACHA Bay Area Showcases Chhattisgarh’s Rich Heritage at San Francisco ( USA) India Day...

SAN FRANCISCO, CA — North America। Chhattisgarh Association (NACHA) Bay Area Chapter proudly represented the state of Chhattisgarh at...

रिश्वतखोर : बिलासपुर में ACB ने पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते...

निशांत तिवारी बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग...

बच्चों की नजर से माता-पिता के प्यार की कहानी‘बस एक छुट्टी’ ने मंच से...

डेस्क / नई दिल्ली। बच्चों की भावनाओं, उनके सपनों और अभिभावकों के प्रति उनकी सोच को संवेदनशील ढंग से...

पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच :  नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न, केंद्रीय...

डेस्क / बिलासपुर। अमृत वर्षा, छठी मईया के जयघोष और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच रविवार की रात...

कोयले के धूल से घुट रहा पूरा गांव, बच्चों और बुजुर्गों के फेफड़े हो...

निशांत तिवारी बिलासपुर। विकास और औद्योगिक विस्तार के दावों के बीच बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों...

पत्रकारों के विरुद्ध कथित एकतरफा कार्रवाई और निष्पक्ष जांच के बिना FIR दर्ज किए...

निशांत तिवारी बिलासपुर। पत्रकारों के विरुद्ध कथित एकतरफा कार्रवाई और बिना निष्पक्ष जांच एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध...

युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत… अचानक गहरे पानी में जाने से...

डेस्क / बिलासपुर - जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में हाईवे किनारे स्थित तालाब में नहाने...

नजदीकियां… फिर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग : भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और करोड़ों रुपए इन्वेस्ट...

निशांत तिवारी बिलासपुर। न्यायधानी की एक भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म करने के मामले में राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया...

छत्तीसगढ़ के युवा आशीष कुमार ने ‘सी केरल, नो केरल’ कार्यक्रम में किया प्रतिनिधित्व,...

रायपुर (डेस्क) । छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम लछनपुर महंत निवासी आशीष...

Most Popular