रिश्वतखोर : बिलासपुर में ACB ने पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, बिना रिश्वत के नहीं हो रहा कई विभागों में काम !

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर एक पटवारी और विद्युत विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ACB की कार्रवाई के बाद अब सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े:- बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं दो युवक घायल… इस क्षेत्र में हुई घटना

जिले के सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का अलम है, कई विभागों में बिना चढ़ावा लिए काम नहीं हो रहा है। दो अलग – अलग क्षेत्रों में ACB को शिकायत मिली कि काम के एवज में पैसा मांगा जा रहा है, जिसके बाद ACB ने योजना बनाई और कार्रवाई शुरू की। पहली कार्रवाई रतनपुर तहसील के लालपुर हल्का में पदस्थ पटवारी भानु चंद्राकर के खिलाफ की गई। ACB के अनुसार पटवारी ने जमीन का नक्शा एवं बटांकन कराने के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी पटवारी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

वहीं दूसरी कार्रवाई छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के मस्तूरी कार्यालय में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा के खिलाफ की गई। बताया गया कि बाबू ने बिजली पोल लगाने की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में ACB बिलासपुर की टीम ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। एक ही दिन में दो विभागों में हुई इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

NACHA Bay Area Showcases Chhattisgarh’s Rich Heritage at San Francisco ( USA) India Day...

SAN FRANCISCO, CA — North America। Chhattisgarh Association (NACHA) Bay Area Chapter proudly represented the state of Chhattisgarh at...

दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने...

दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस...

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में,यहाँ पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है…...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की मस्तूरी पुलिस ने कोयला में अफरा-तफरी कर मिलावटी कोयला सप्लाई करने वाले गिरोह का...

बच्चों की नजर से माता-पिता के प्यार की कहानी‘बस एक छुट्टी’ ने मंच से...

डेस्क / नई दिल्ली। बच्चों की भावनाओं, उनके सपनों और अभिभावकों के प्रति उनकी सोच को संवेदनशील ढंग से...

पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच :  नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न, केंद्रीय...

डेस्क / बिलासपुर। अमृत वर्षा, छठी मईया के जयघोष और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच रविवार की रात...

कोयले के धूल से घुट रहा पूरा गांव, बच्चों और बुजुर्गों के फेफड़े हो...

निशांत तिवारी बिलासपुर। विकास और औद्योगिक विस्तार के दावों के बीच बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों...

पत्रकारों के विरुद्ध कथित एकतरफा कार्रवाई और निष्पक्ष जांच के बिना FIR दर्ज किए...

निशांत तिवारी बिलासपुर। पत्रकारों के विरुद्ध कथित एकतरफा कार्रवाई और बिना निष्पक्ष जांच एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध...

Most Popular

निशांत तिवारी

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर एक पटवारी और विद्युत विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ACB की कार्रवाई के बाद अब सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े:- बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं दो युवक घायल… इस क्षेत्र में हुई घटना

जिले के सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का अलम है, कई विभागों में बिना चढ़ावा लिए काम नहीं हो रहा है। दो अलग - अलग क्षेत्रों में ACB को शिकायत मिली कि काम के एवज में पैसा मांगा जा रहा है, जिसके बाद ACB ने योजना बनाई और कार्रवाई शुरू की। पहली कार्रवाई रतनपुर तहसील के लालपुर हल्का में पदस्थ पटवारी भानु चंद्राकर के खिलाफ की गई। ACB के अनुसार पटवारी ने जमीन का नक्शा एवं बटांकन कराने के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।